फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India has double cases of child birth by cesarean, 25% can

भारत में दस साल में सीजेरियन से बच्चों के जन्म के मामले हुए दोगुना, महिलाओं में स्तन कैंसर 25%

Sat, 13 Oct 2018 03:23 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 13 Oct 2018 03:23 PM IST
विज्ञापन
India has double cases of child birth by cesarean, 25% can
सीजिरियन ऑपेरेशन
देश में महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े शोध से पता चला है कि पिछले दस साल में सीजेरियन से बच्चों के जन्म के मामले दोगुना हो गए हैं। ब्रिटेन के लैंसेट जर्नल में छपे शोधपत्रों में खुलासा किया गया है कि भारत में बच्चे को जन्म देने की प्रक्रिया में सीजेरियन ऑपेरेशन के मामलों में लगातार इजाफा हुआ है जो एक अच्छा संकेत नहीं है। 
विज्ञापन


दोगुना हुए सीजेरियन के मामले
आंकड़ों के मुताबिक 2005-6 में सिजेरियन के जरिए बच्चे को जन्म देने वाली मां के 9 फीसदी मामले थे, जबकि 2015-16 में ऐसे मामले बढ़ कर 18.5 फीसदी हो गए हैं। इस तरह भारत में दस साल में सीजेरियन से बच्चों के जन्म के मामले दोगुना हो गए हैं।
विज्ञापन


इनमें कहा गया है कि कम आय वाले देशों में महिलाओं और बच्चों के लिए जीवन रक्षक सर्जरी उपलब्ध नहीं है। मध्य और उच्च आय वाले देशों में सीजेरियन का अत्यधिक इस्तेमाल हो रहा है। सीजेरियन में मां और शिशु दोनों को खतरा रहता है। साथ ही दूसरे बच्चे के जन्म की प्रक्रिया में कठिनाई होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंसर में 25 % मामले ब्रेस्ट कैंसर के 
भारत में महिलाओं को होने वाले कैंसर में 25 फीसदी मामले ब्रेस्ट कैंसर के हैं। एक सर्वे के रिपोर्ट से ये खुलासा हुआ है जिसमें देश के 10 महानगरों के 2225 लोगों पर अध्य्यन किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में ब्रेस्ट कैंसर को लेकर जागरूकता की कमी है। करीब 60 फीसदी महिलाएं इस खतरे के बारे अपने परिवार और दोस्तों से भी बात नहीं कर पाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed