{"_id":"5cfef4ecbdec22073b654763","slug":"india-hands-over-npr-1-6-billion-to-nepal-for-post-quake-reconstruction","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने आवास पुनर्निर्माण के लिए नेपाल को सौंपा 1 अरब 60 करोड़ का चेक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत ने आवास पुनर्निर्माण के लिए नेपाल को सौंपा 1 अरब 60 करोड़ का चेक
Tue, 11 Jun 2019 05:58 AM IST
संदीप भट्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमाडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमाडू
Published by: संदीप भट्ट
Updated Tue, 11 Jun 2019 05:58 AM IST
विज्ञापन
सोमवार को भारत ने आवास पुनर्निर्माण के लिए नेपाल सरकार को 1 अरब 60 करोड़ नेपाली रुपये का चेक हस्तांतरित किया। नेपाल के अर्थमन्त्री डॉ. युवराज खतिवडा की उपस्थिति में भारतीय राजदूत मनजीव सिंह पुरी ने नेपाल के अर्थसचिव डा. राजन खनाल को चेक सौंपा।
विज्ञापन
भारत सरकार ने नुवाकोट और गोरखा जिले के 50,000 लाभार्थियों को आवास पुनर्निर्माण के लिए पहले और दुसरे किस्त के रूप में यह राशि उपलब्ध कराई है। इस मद में अब तक भारत की ओर से नेपाल को 4 अरब 50 करोड़ नेपाली रुपये दिए जा चुके है।
विज्ञापन
नेपाल सरकार ने भूकंप के बाद पुनर्निर्माण में निरन्तर सहयोग प्रदान करने के लिए भारत सरकार की सराहना की। वहीं, राजदूत मनजीव सिंह पुरी ने कहा कि भारत सरकार और भारतीय जनता नेपाल मे भूकम्प के बाद पुनर्निर्माण परियोजना पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है ।
विज्ञापन