{"_id":"63a60e302148ec09326d3033","slug":"india-hands-over-125-suv-to-sri-lanka-police-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srilanka News: भारत ने श्रीलंका पुलिस को सौंपीं 125 एसयूवी गाड़ियां","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Srilanka News: भारत ने श्रीलंका पुलिस को सौंपीं 125 एसयूवी गाड़ियां
Sat, 24 Dec 2022 01:53 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sat, 24 Dec 2022 01:53 AM IST
सार
भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले ने श्रीलंका पुलिस के लिए श्रीलंका के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री तिरान एलेस को 125 एसयूवी सौंपीं। श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने ट्विटर पर कहा कि 375 एसयूवी की अन्य खेप को मौजूदा ‘ऋण व्यवस्था’ के तहत कोलंबो भेजा जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने नकदी की तंगी से जूझ रहे श्रीलंका को समर्थन देने और वाहनों की गैर-उपलब्धता के चलते पुलिस की यातायात संबंधी गंभीर दिक्कतों को दूर करने की कोशिशों के तहत श्रीलंका पुलिस को 125 एसयूवी सौंपीं हैं। अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत भारत ने पिछले 12 महीनों में श्रीलंका को बहु-आयामी सहायता प्रदान की है ताकि देश को 1948 में मिली आजादी के बाद के अपने सबसे खराब आर्थिक और मानवीय संकट से निपटने में मदद मिल सके।
भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले ने श्रीलंका पुलिस के लिए श्रीलंका के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री तिरान एलेस को 125 एसयूवी सौंपीं। श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने ट्विटर पर कहा कि 375 एसयूवी की अन्य खेप को मौजूदा ‘ऋण व्यवस्था’ के तहत कोलंबो भेजा जाएगा। ट्वीट के मुताबिक, श्रीलंका को भारत का समर्थन जारी है। एलेस ने कहा कि श्रीलंका पुलिस वाहनों की कमी के कारण गंभीर परिवहन साधन के संकट से गुजर रही है क्योंकि पिछले तीन साल से इसके वाहनों के बेड़े में नए वाहन नहीं जुड़ पाए हैं।