फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India gets elected to UNESCO World Heritage Committee for four-year term

उपलब्धि: 142 देशों के समर्थन से भारत विश्व धरोहर समिति में चुना गया, मीनाक्षी लेखी ने कहा- ऐतिहासिक जीत

Thu, 25 Nov 2021 10:08 PM IST
सुरेंद्र जोशी संयुक्त राष्ट्र, पीटीआई
संयुक्त राष्ट्र, पीटीआई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 25 Nov 2021 10:08 PM IST
सार

विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, 'यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत एशिया प्रशांत क्षेत्र से वर्ल्ड हेरिटेज कमेटी में चुना गया है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए मैं हमारे सभी समर्थकों की आभारी हूं।' 
 

विज्ञापन
India gets elected to UNESCO World Heritage Committee for four-year term
मीनाक्षी लेखी, विदेश राज्य मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

भारत संयुक्त राष्ट्र के सांस्कृतिक संगठन यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति में चार साल के लिए सदस्य चुना गया है। लगातार दूसरे सप्ताह भारत का बड़ी उपलब्धि मिली है। पिछले सप्ताह वह यूनेस्को के एक्जीक्यूटिव बोर्ड में दोबारा चुना गया था। 

विज्ञापन


विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, 'यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत एशिया प्रशांत क्षेत्र से वर्ल्ड हेरिटेज कमेटी में चुना गया है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए मैं हमारे सभी समर्थकों की आभारी हूं।' 
विज्ञापन


भारत से यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन) ने ट्वीट कर बताया कि भारत 142 वोटों के साथ विश्व धरोहर समिति के लिए चुना गया है। उसका कार्यकाल 2021-25 तक चार साल का होगा। यह कमेटी विश्व विरासत संधियों के अमल, विश्व विरासत कोष के उपयोग, सदस्य देशों के अनुरोध पर उन्हें कोष प्रदान करने जैसे महत्वपूर्ण काम करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 17 नवंबर को भारत यूनेस्को के कार्यकारी मंडल में दोबारा चुना गया था। यह कार्यकाल भी चार साल का यानी 2021-25 तक रहेगा। इसके लिए उसे 164 देशों का समर्थन मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed