फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   india extends five crore dollar support maldives foreign minister moosa zameer praise generous gesture

Maldives: मालदीव को फिर दी बड़ी आर्थिक मदद, विदेश मंत्री मूसा जमीर भारत की दरियादिली के हुए मुरीद

Fri, 20 Sep 2024 09:39 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माले Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 20 Sep 2024 09:39 AM IST
सार

उच्चायोग की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि 'मालदीव सरकार की अपील पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने मालदीव के वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी ट्रेजरी बिल्स की मैच्योरिटी एक साल के लिए बढ़ा दी है।'

विज्ञापन
india extends five crore dollar support maldives foreign minister moosa zameer praise generous gesture
भारत और मालदीव - फोटो : amarujala.com

विस्तार

भारत ने एक बार फिर मालदीव की सरकार को बड़ी आर्थिक मदद देते हुए पांच करोड़ डॉलर के ट्रेजरी बिल को एक साल के लिए बढ़ा दिया है। मालदीव सरकार की अपील पर भारत ने यह कदम उठाया। मालदीव में भारतीय उच्चायुक्त ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उच्चायोग की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि 'मालदीव सरकार की अपील पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने मालदीव के वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी ट्रेजरी बिल्स की मैच्योरिटी एक साल के लिए बढ़ा दी है। पहले इनकी मैच्योरिटी 19 सितंबर को होनी थी।'
विज्ञापन


इस साल में मालदीव को दूसरी आर्थिक मदद
गौरतलब है कि मई में भी मालदीव सरकार के विशेष अनुरोध पर पांच करोड़ डॉलर के ट्रेजरी बिल के पहले रोलओवर को मंजूरी दी थी। इस तरह इस साल यह भारत सरकार का मालदीव के लिए दूसरा रोलओवर है। भारतीय उच्चायोग ने मालदीव को भारत का प्रमुख पड़ोसी और भारत की 'पड़ोसी पहले' नीति के तहत महत्वपूर्ण साझेदार बताया। उच्चायोग ने कहा कि भारत ने जरूरत के समय में मालदीव की सहायता की है और ट्रेजरी बिल का एक साल के लिए रोलओवर बढ़ाना मालदीव के लोगों और वहां की सरकार के लिए भारत के निरंतर समर्थन को दर्शाता है। 
विज्ञापन


मालदीव के विदेश मंत्री ने की भारत की तारीफ
भारत की घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मालदीव के विदेश मंत्री मूसा ज़मीर ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के प्रति आभार जताया और कहा है कि 'भारत सरकार की घोषणा मालदीव और भारत के बीच दोस्ती के स्थायी संबंध को प्रदर्शित करती है। सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किए गए एक पोस्ट में ज़मीर ने कहा, 'मालदीव को पांच करोड़ अमेरिकी डॉलर के ट्रेजरी बिल के रोलओवर के रूप में महत्वपूर्ण बजटीय सहायता प्रदान करने के लिए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और भारत सरकार का हार्दिक आभार। यह उदार भाव मालदीव और भारत के बीच दोस्ती के स्थायी बंधन को दर्शाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़ू के पदभार ग्रहण करने के बाद से ही मालदीव औऱ भारत के संबंधों में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है। मुइज्जू ने अपने शपथग्रहण के कुछ समय बाद ही मालदीव से भारतीय सैनिकों को निकालने का अल्टीमेटम दे दिया था। हालांकि हाल के समय में मुइज्जू सरकार के रुख में नरमी आई है और उसने भारत के साथ अपने विवाद को सुलझाने की कोशिश की है। हाल के समय में मुइज्जू कई बार भारत का दौरा कर चुके हैं। वहीं बीते दिनों भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी मालदीव का दौरा किया था। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed