फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India economy recovery on solid path amid rapid vaccination progress forecast to grow 6.5 percent in FY 2022 says UN

खुशखबरी और चेतावनी: यूएन बोला- 2022 में 6.5 फीसदी की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था, आर्थिक गतिविधियों पर दो बड़े खतरे भी

Thu, 13 Jan 2022 10:22 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 13 Jan 2022 10:22 PM IST
सार

यूएन ने कहा कि भारत में टीकाकरण अभियान में तेजी का ही असर है कि देश की अर्थव्यवस्था अब मजबूत पथ पर दिख रही है।

विज्ञापन
India economy recovery on solid path amid rapid vaccination progress forecast to grow 6.5 percent in FY 2022 says UN
संयुक्त राष्ट्र - फोटो : Social Media

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने भारत के कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम की तारीफ की है। यूएन ने कहा कि भारत में टीकाकरण अभियान में तेजी का ही असर है कि देश की अर्थव्यवस्था अब मजबूत पथ पर दिख रही है। इसी के साथ वित्त वर्ष 2022 में भारतीय अर्थव्यवस्था के 6.5 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान जताया गया है। 
विज्ञापन


हालांकि, यूएन ने भारत के आर्थिक विकास पर अचानक रुकावट पैदा होने की चेतावनी भी दी है। संयुक्त राष्ट्र की तरफ से कहा गया कि आने वाले कुछ समय में ही कोयले की कमी और तेल के ऊंचे दामों की वजह से भारत की आर्थिक गतिविधियों पर ब्रेक लग सकता है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि वित्त वर्ष वित्त वर्ष 2020-21 में यूएन ने भारत के जीडीपी विकास दर के 8.4 प्रतिशत पर रहने का अनुमान लगाया था। यानी नया अनुमान पहले के मुकाबले गिरावट को दर्शाता है। यूएन की इस रिपोर्ट में भारत की वृद्धि को आने वाले वित्त वर्ष 2022-23 में और भी गिरकर 5.9 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर कैलेंडर ईयर के हिसाब से देखा जाए तो 2022 में भारत की जीडीपी के 6.7 फीसदी दर से बढ़ने का अनुमान है, जबकि साल 2021 में यह नौ फीसदी की दर से बढ़ी थी। इसकी वजह यह है कि कोरोना की पहली लहर के दौरान, जीडीपी में जो गिरावट आई थी, उसका प्रभाव अब खत्म हो गया है। रिपोर्ट में कहा गया, "टीकाकरण की तेज रफ्तार और अनुकूल राजकोषीय और मौद्रिक रुख के बीच भारत की आर्थिक रिकवरी मजबूर राह पर है।’


हालांकि, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में तेल के ऊंचे दाम और कोयले की किल्लत से भारत की आर्थिक वृद्धि की रफ्तार पर विराम लगने की आशंका भी जताई गई है। निजी निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए यह काफी अहम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed