फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India did not give any information on revoke Article 370 in Jammu and Kashmir says America

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर भारत ने नहीं दी थी कोई सूचना: अमेरिका

Wed, 07 Aug 2019 09:44 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Wed, 07 Aug 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
India did not give any information on revoke Article 370 in Jammu and Kashmir says America
प्रतीकात्मक तस्वीर

अमेरिका ने बुधवार को उन खबरों का खंडन किया है जिनमें कहा गया था कि भारत ने जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द करने से पहले इसकी सूचना उसे दी थी। अमेरिका और भारत की कई मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पिछले सप्ताह बैंकॉक में मुलाकात के दौरान जम्मू और कश्मीर पर भारतीय फैसले के बारे में विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ को सूचित किया था।

विज्ञापन

 


दक्षिण और मध्य एशिया के ब्यूरो के कार्यकारी सहायक सेक्रेटरी एलिस जी वेल्स ने ट्वीट किया- प्रेस रिपोर्टिंग के विपरीत, भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर के विशेष संवैधानिक दर्जे को रद्द करने के लिए आगे बढ़ने से पहले अमेरिकी सरकार से परामर्श या सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भारत ने जम्मू-कश्मीर को दिए गए विशेष दर्जे को वापस लेने के लिए संविधान के अनुच्छेद 370 को रद्द कर दिया और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया था। इसे लेकर पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और उसने मामला यूएन में ले जाने की बात कही है। साथ ही भारत के साथ राजनयिक रिश्ते में कटौती और व्यापारिक संबंध खत्म करने का एलान किया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed