{"_id":"5ffcbbb71320a83a4a383f26","slug":"india-delivers-relief-material-to-help-fiji-families-affected-by-cyclone-yasa","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने चक्रवाती तूफान यासा से प्रभावित फिजी के परिवारों की मदद के लिए पहुंचाई राहत सामग्री","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत ने चक्रवाती तूफान यासा से प्रभावित फिजी के परिवारों की मदद के लिए पहुंचाई राहत सामग्री
Tue, 12 Jan 2021 02:27 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, सुवा
एजेंसी, सुवा
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 12 Jan 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
fiji pm Frank Bainimarama
भारत ने फिजी में चक्रवाती तूफान यासा से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए राहत सामग्री की आपूर्ति कर दी है। इसमें स्वच्छता किट और सफाई से जुड़ी अन्य चीजें भी शामिल हैं। यह राहत सामग्री वहां के रभा और आपदा प्रबंधन मंत्री को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
बता दें कि इस चक्रवाती तूफान के कारण फिजी में हजारों लोगों के घर उजड़ गए हैं और अन्य सार्वजनिक संपत्ति को काफी नुकसान हुआ है। भारत की ओर से ना सिर्फ राहत सामग्री दी जा रही है, बल्कि जमीनी स्तर पर दोबारा से निर्माण और सुधार करने के लिए भी काम करवाया जा रहा है। मदद मिलने के बाद फिजी सरकार की ओर से भी भारत का शुक्रिया अदा किया गया।
विज्ञापन