फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India China soldiers will exercise together in Russia, Belarus Tajikistan and Mongolia will also be together

Russia : रूस में एक साथ सैन्याभ्यास करेंगे भारत-चीन के सैनिक, बेलारूस-ताजिकिस्तान और मंगोलिया भी साथ होंगे

Thu, 18 Aug 2022 05:02 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, बीजिंग (चीन)।
एजेंसी, बीजिंग (चीन)। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 18 Aug 2022 05:02 AM IST
सार

पिछले साल भी भारत ने रूस में जेपेड-2021 सैन्याभ्यास में हिस्सा लिया था, जिसमें चीन और पाकिस्तान सहित 17 देशों ने भाग लिया था। रूसी सरकारी समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, वोस्तोक-2022 सैन्याभ्यास 30 अगस्त से 5 सितंबर तक आयोजित होगा।

विज्ञापन
India China soldiers will exercise together in Russia, Belarus Tajikistan and Mongolia will also be together
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Agency

विस्तार

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर दो साल से ज्यादा समय से जारी सैन्य गतिरोध के बीच भारत और चीन के सैनिक रूस में होने वाली विश्व सैन्याभ्यास में एक साथ भाग लेते नजर आएंगे। चीन ने बुधवार को वोस्तोक-2022 सैन्याभ्यास भाग लेने का एलान किया। इस महीने के अंत में होने वाली इस कवायद में भारतीय सेना भी शामिल होने जा रही है।

विज्ञापन


चीनी रक्षा मंत्रालय ने कहा, चीनी और रूसी सेनाओं के बीच वार्षिक सहयोग योजना के तहत, चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) सैन्याभ्यास में भाग लेने के लिए कुछ सैनिकों को रूस भेजेगी। भारत के साथ बेलारूस, ताजिकिस्तान, मंगोलिया और अन्य देश भी सेनाभ्यास में हिस्सा लेने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


वोस्तोक-2022 सैन्याभ्यास में भारतीय सैनिकों की भागीदारी पर भारतीय सेना या रक्षा मंत्रालय की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई। चीनी रक्षा विभाग ने कहा, पीएलए के सैनिकों का उद्देश्य, सैन्याभ्यास में हिस्सा लेने वाले देशों की सेनाओं के साथ व्यावहारिक और मैत्रीपूर्ण सहयोग को गहरा करना और दूसरे देश के सैनिकों के साथ रणनीतिक समन्वय को बढ़ाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल भी रूस में किया था सैन्य अभ्यास
पिछले साल भी भारत ने रूस में जेपेड-2021 सैन्याभ्यास में हिस्सा लिया था, जिसमें चीन और पाकिस्तान सहित 17 देशों ने भाग लिया था। रूसी सरकारी समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, वोस्तोक-2022 सैन्याभ्यास 30 अगस्त से 5 सितंबर तक आयोजित होगा। यह सैन्याभ्यास रूस के सेना प्रमुख जनरल वालेरी गेरासिमोव की कमान के तहत पूर्वी सैन्य जिले के 13 प्रशिक्षण मैदानों में होगा। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया था कि इस अभ्यास में सैनिक पूर्वी क्षेत्र में सैन्य सुरक्षा बनाए रखने के उपायों का अभ्यास करेंगे।


वर्तमान वैश्विक तनाव से नहीं संबंध
चीन ने स्पष्ट किया है कि इस युद्धाभ्यास का वर्तमान वैश्विक तनाव से कोई संबंध नहीं है। इसका उद्देश्य भाग लेने वाले देशों की सेनाओं के साथ प्रायोगिक और मित्रतापूर्ण सहयोग बढ़ाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed