फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India China Border Tension News: After turning Nepal in its favor now China lures Bangladesh, reduced tariffs on many products

चीन की नई चाल : नेपाल के बाद अब बांग्लादेश को लुभाने के लिए अपनाया ये तरीका

Sat, 20 Jun 2020 01:13 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 20 Jun 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
India China Border Tension News: After turning Nepal in its favor now China lures Bangladesh, reduced tariffs on many products
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग

लद्दाख की गलवां घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद भारत और चीन के रिश्तों में दरार आ गई है। दोनों देशों के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच चुका है। वहीं, अब बीजिंग भारत के पड़ोसी देश और मजबूत सहयोगी बांग्लादेश को लुभाने में लगा हुआ है। 

विज्ञापन


भारत चीन सीमा विवाद के बीच, नेपाल द्वारा नए नक्शे को जारी कर भारत के कुछ हिस्सों को अपने देश के रूप में दिखाना भी चीन की एक चाल है। विशेषज्ञों का कहना है कि नेपाल ने यह कदम बीजिंग के इशारे पर उठाया है।  
विज्ञापन



वहीं, भारत सीमा पर हुई हिंसा को लेकर चीन को मुंहतोड़ जवाब देने पर काम कर रहा है। इसके लिए वह मुख्य तौर पर बीजिंग का आर्थिक बहिष्कार करने का विचार कर रहा है। लेकिन चीन ने अब एक नई चाल चलते हुए ढाका से कहा है कि वह उसके द्वारा चीन भेजे जाने वाले 5,161 उत्पादों पर से 97 फीसदी तक टैरिफ को कम कर रहा है। माना जा रहा है कि चीन बांग्लादेश को आर्थिक प्रलोभन के जरिए अपने पाले में करना चाहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गलवां घाटी में घायल हुए जवान के पिता की राहुल को नसीहत, गृह मंत्री शाह का पलटवार 

दरअसल, ढाका ने खुद को कम विकसित देश बताते हुए चीन से मांग की थी कि वह उसके इन उत्पादों पर से टैरिफ की दरों को कम करे। वहीं, बीजिंग ने आश्चर्यजनक रूप से लद्दाख में हुई झड़प के एक दिन बाद यानी कि 16 जून को बांग्लादेश की इन बातों को मान लिया। 

बांग्लादेश विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा है कि चीनी जनवादी गणराज्य के वित्त मंत्रालय के राज्य परिषद के टैरिफ आयोग ने 16 जून को बांग्लादेश के 5,161 उत्पादों को 97% टैरिफ जीरो ट्रीटमेंट देने पर एक नोटिस जारी किया। यह एक जुलाई से लागू होगा।


बीजिंग और ढाका का इस तरह करीब आना नई दिल्ली के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि भारत हमेशा से ही बांग्लादेश को अपना प्रमुख दोस्त मानता रहा है। हालांकि, पिछले साल नागरिकता कानून को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में खटास देखने को मिली थी। 

यह भी पढ़ें: चीनी फौजें भारतीय सीमा पर बढ़ा रहीं तनाव, सीसीपी अपना रही दुष्ट रवैया: अमेरिका

गौरतलब हो लद्दाख की गलवां घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में 20 जवानों के शहीद होने के बाद से ही भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत ने चीन का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में गुरुवार को रेलवे ने चीनी कंपनी के साथ किए गए करार को समाप्त कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed