{"_id":"61bb9a147b42f1708454a5dd","slug":"india-china-and-russia-may-have-summits-in-the-near-future-vladimir-putin-aide-informed","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकट भविष्य में हो सकता है भारत, चीन और रूस में शिखर सम्मेलन, व्लादिमीर पुतिन के सहयोगी ने दी जानकारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
निकट भविष्य में हो सकता है भारत, चीन और रूस में शिखर सम्मेलन, व्लादिमीर पुतिन के सहयोगी ने दी जानकारी
Fri, 17 Dec 2021 01:27 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, मॉस्को।
एजेंसी, मॉस्को।
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:27 AM IST
सार
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगी उशाकोव ने जोर दिया कि पुतिन और जिनपिंग इस संबंध में विचारों का आदान-प्रदान जारी रखने और निकट भविष्य में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) ढांचे के भीतर अगला शिखर सम्मेलन करने का प्रयास करने पर सहमत हुए हैं।
विज्ञापन
Vladimir Putin and Xi Jinping virtual Meeting
- फोटो : Twitter@KremlinRussia_E
विस्तार
भारतीय सीमा पर लद्दाख से अरुणाचल प्रदेश तक चीन के साथ जारी तनाव के बीच रूसी राष्ट्रपति के सहयोगी यूरी उशाकोव ने कहा है कि निकट भविष्य में भारत, चीन व रूस के बीच शिखर सम्मेलन किया जा सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन तीनों देशों के बीच सहयोग के विषय को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी नेता शी जिनपिंग के बीच बुधवार को हुए वर्चुअल सम्मेलन में चर्चा हुई।
विज्ञापन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगी उशाकोव ने जोर दिया कि दोनों नेता इस संबंध में विचारों का आदान-प्रदान जारी रखने और निकट भविष्य में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) ढांचे के भीतर अगला शिखर सम्मेलन करने का प्रयास करने पर सहमत हुए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बुधवार की ऑनलाइन बैठक में पुतिन ने इस संदर्भ में शी जिनपिंग को अपनी हाल की नई दिल्ली यात्रा के बारे में भी बताया। उशाकोव ने कहा कि एससीओ निश्चित ही एक अंतरराष्ट्रीय मंच है। उन्होंने यह भी कहा कि खुलेपन, पारदर्शिता, आपसी सम्मान और एक दूसरे के हितों और चिंताओं के विचार के सिद्धांतों पर ढांचा स्थापित किया गया है।
विज्ञापन