{"_id":"5ca9b6dabdec2214463197b7","slug":"india-charges-us-over-100-percent-tariffs-on-large-number-of-products","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप ने कहा- कई उत्पादों पर 100 प्रतिशत से अधिक कर वसूलता है भारत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप ने कहा- कई उत्पादों पर 100 प्रतिशत से अधिक कर वसूलता है भारत
Sun, 07 Apr 2019 02:07 PM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 07 Apr 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत द्वारा बड़ी संख्या अमेरिकी उत्पादों पर 100 प्रतिशत से अधिक का शुल्क लिया जा रहा है। ट्रंप ने अपने प्रशासन से इस तरह के ‘मूर्खता वाले कारोबार’ पर गौर करने को कहा।
विज्ञापन
इससे एक दिन पहले ट्रंप ने भारत की आलोचना करते हुए उसे दुनिया का सबसे अधिक कर वाला देश बताया था। अमेरिकी राष्ट्रपति बार-बार भारत को ‘टैरिफ किंग’ कहते रहे हैं, जो अमेरिकी उत्पादों पर काफी ऊंचा कर लगाता है।
विज्ञापन
ट्रंप ने शनिवार को लास वेगास में कहा, ‘एक ऐसा मामला है जहां भारत हमसे काफी ऊंचा शुल्क वसूल कर रहा है। महान देश, महान दोस्त, प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी कई चीजों के लिए हमसे 100 प्रतिशत से अधिक शुल्क वसूल रहे हैं।’ उन्होंने दावा किया कि वहीं अमेरिका द्वारा भारत के ऐसे उत्पादों पर कुछ भी शुल्क नहीं लिया जा रहा।
विज्ञापन