फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India calls for comprehensive revamp of UN Security Council as part of reforms

Brazil: 'समय की मांग, UNSC में हो सुधार'; जी20 के विदेश मंत्रियों की बैठक में वी मुरलीधरन ने की शिरकत

Thu, 22 Feb 2024 10:32 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला, रियो डि जेनेरियो
वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला, रियो डि जेनेरियो Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 22 Feb 2024 10:32 PM IST
सार

ब्राजील की अध्यक्षता में पहली जी20 मंत्रिस्तरीय बैठक का बुधवार को आगाज हुआ।भारत के विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने बैठक में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों पर जोर दिया। 

विज्ञापन
India calls for comprehensive revamp of UN Security Council as part of reforms
विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन - फोटो : X/@MOS_MEA

विस्तार

ब्राजील की अध्यक्षता में पहली जी20 मंत्रिस्तरीय बैठक का बुधवार को आगाज हुआ। इस दौरान जी20 समूह के विदेश मंत्रियों ने बैठक में हिस्सा लिया। भारत के विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने बैठक में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों पर जोर दिया। सोशल मीडिया पोस्ट साझा करकते हुए विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि बहुपक्षीय सुधारों की आवश्यकता है। 
विज्ञापन


दुनिया में चल रहे युद्धो को हमें रोकना होगा- मुरलीधरन
गौरतलब है कि भारत सुरक्षा परिषद में लंबे समय से लंबित सुधारों के लिए संयुक्त राष्ट्र में प्रयासों में सबसे आगे रहा है। भारत ने दावा किया कि वह स्थायी सदस्य का एक सही हकदार है। वी मुरलीधरन ने कहा कि भारत ने दुनिया के सामने अपनी बात रखी। रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत ने बातचीत से हल निकालने का आह्वान किया। वहीं उन्होंने कहा कि इस्राइल और फलस्तीनी संघर्ष के समाधान के लिए द्वि- राष्ट्र सिद्धांत ही कारगर है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


'आतंकवाद पर हमारी रही जीरो टॉलरेंस की नीति'
एफएमएम में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए मुरलीधरन ने कहा, भारत हमेशा से आतंकवाद का विरोधी रहा है, हम हर तरीके के आतंकवाद की निंदा करते हैं। हमें पश्चिम एशिया में बढ़ रहे संघर्ष को दुनिया में फैलने से रोकना होगा। लाल सागर में समुद्री जहाजों पर हमलों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि संचार के समुद्री मार्गों की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। भारत की नौसेना इसके लिए प्रतिबद्ध है। 


वैश्विक सुधारों के लिए भारत प्रतिबद्ध- मुरलीधरन
भारत के रुख को दोहराते हुए उन्होंने विदेश मंत्रियों की बैठक में यह भी याद दिलाया कि एक आर्थिक मंच के रूप में जी20 को सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) और जलवायु परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने ब्राजील की अध्यक्षता के दौरान भारत के दृढ़ समर्थन की घोषणा की है। उन्होंने कहा, एफएमएम की थीम 'बिल्डिंग ए जस्ट वर्ल्ड एंड ए सस्टेनेबल प्लैनेट' भारत द्वारा प्रचारित 'एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य' के साथ अच्छी तरह मेल खाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed