{"_id":"6a9f510cd68255fba00528a9","slug":"india-bangladesh-train-services-may-resume-soon-talks-on-maitree-bandhan-mitali-express-begin-today-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-बांग्लादेश में जल्द बहाल होंगी ट्रेन सेवाएं: मैत्री, बंधन-मिताली एक्सप्रेस पर आज मंथन; नया रूट भी संभव?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत-बांग्लादेश में जल्द बहाल होंगी ट्रेन सेवाएं: मैत्री, बंधन-मिताली एक्सप्रेस पर आज मंथन; नया रूट भी संभव?
Tue, 08 Sep 2026 05:34 AM IST
निर्मल कांत
एजेंसी, ढाका।
एजेंसी, ढाका।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 08 Sep 2026 05:34 AM IST
सार
भारत-बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। ढाका में होने वाली बैठक में मैत्री, बंधन और मिताली एक्सप्रेस के साथ नए रेल रूट पर भी चर्चा हो सकती है। दोनों देशों में सहमति बनी तो अगले महीने से ट्रेनें फिर दौड़ सकती हैं। पढ़िए रिपोर्ट
विज्ञापन
भारतीय रेलवे (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और बांग्लादेश के बीच इस सप्ताह यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर शुरू करने पर बातचीत होने जा रही, जो 2024 में शेख हसीना सरकार के पतन के दौरान हुई हिंसक अशांति के बाद से बंद पड़ी हैं। बांग्लादेश रेलवे के अधिकारी मंगलवार से ढाका में भारतीय समकक्षों के साथ दो दिवसीय इंटर-गवर्नमेंटल रेलवे मीटिंग (आईजीआरएम) करेंगे। इसमें मैत्री, बंधन और मिताली एक्सप्रेस को दोबारा शुरू करने के साथ ही एक नए रूट पर भी चर्चा होगी। मैत्री एक्सप्रेस ढाका को कोलकाता से, बंधन एक्सप्रेस खुलना को कोलकाता से और मिताली एक्सप्रेस पहले ढाका को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ती थी।
बांग्लादेश की ओर से राजशाही को कोलकाता से जोड़ने वाला नया रूट प्रस्तावित किए जाने की संभावना है। साथ ही मैत्री एक्सप्रेस को जमुना पुल के बजाय नवनिर्मित पद्मा पुल से चलाने का भी प्रस्ताव आ सकता है। अधिकारी के अनुसार दोनों पक्षों की सहमति बनी तो अगले महीने से सेवाएं फिर शुरू हो सकती हैं। हालांकि, अंतिम फैसला दोनों देशों के राजनीतिक नेतृत्व को लेना होगा।
ये भी पढ़ें: लेबनान में इस्राइली हमले में 12 की मौत: हूती लड़ाकों का दावा- सऊदी विमान गिराया; प. एशिया में क्या हैं हालात?
विज्ञापन
भारतीय उच्चायुक्त ने द्विपक्षीय संबंधों पर की चर्चा : इस बीच ढाका में भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने प्रधानमंत्री के सलाहकार मोहम्मद इस्माइल जबीउल्लाह से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की और आपसी विश्वास व लाभ पर आधारित सहयोग जारी रखने पर सहमति जताई। त्रिवेदी ने बांग्लादेश के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री अब्दुल अवल मिंटू और राज्य मंत्री शेख फरीदुल इस्लाम से भी मुलाकात की।