फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   india army oman joint military exercise closing ceremony at Rabkoot Training Area

Army: भारत-ओमान की सेनाओं ने मिलकर बंधकों को छुड़ाया, सैन्य अभ्यास में दोनों सेनाओं में दिखा बढ़िया तालमेल

Fri, 27 Sep 2024 12:10 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मस्कट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मस्कट Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 27 Sep 2024 12:10 PM IST
सार

समापन समारोह से पहले भारतीय सेना और ओमान की रॉयल आर्मी की टुकड़ियों द्वारा एक भव्य संयुक्त लाइव-फायर प्रदर्शन किया गया, जिसमें संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में उत्पन्न होने वाली विभिन्न स्थितियों से निपटने के लिए दोनों सेनाओं के बीच संयुक्तता और अंतर-संचालन क्षमता का प्रदर्शन किया गया। 

विज्ञापन
india army oman joint military exercise closing ceremony at Rabkoot Training Area
भारत ओमान की सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत-ओमान के बीच चल रहे संयुक्त सैन्य अभ्यास अल नजाह के 5वां संस्करण का 26 सितंबर 2024 को समापन हो गया। ओमान के रबकूट प्रशिक्षण क्षेत्र में आयोजित समापन समारोह में ओमान में भारतीय राजदूत अमित नारंग और ओमान में भारतीय रक्षा अताशे कैप्टन हरीश श्रीनिवासन उपस्थित थे। ओमान की ओर से इस समापन समारोह में ओमान की रॉयल आर्मी की 11वीं इन्फैंट्री ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल अब्दुलकादिम बिन इब्राहिम अल-अजमी और फ्रंटियर फोर्स के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल मसूद मुबारक अल-गफरी शामिल हुए। 
विज्ञापन


दोनों देशों की सेनाओं के 60 सैनिकों ने सैन्य अभ्यास में हिस्सा लिया
समापन समारोह से पहले भारतीय सेना और ओमान की रॉयल आर्मी की टुकड़ियों द्वारा एक भव्य संयुक्त लाइव-फायर प्रदर्शन किया गया, जिसमें संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में उत्पन्न होने वाली विभिन्न स्थितियों से निपटने के लिए दोनों सेनाओं के बीच संयुक्तता और अंतर-संचालन क्षमता का प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में दोनों सेनाओं के करीब 60 सैनिकों ने भाग लिया। दो सप्ताह तक चले द्विपक्षीय अभ्यास का समापन हो गया। प्रदर्शन में भारतीय और ओमानी बख्तरबंद वाहनों में सवार सैनिकों की संयुक्त सेना द्वारा रेगिस्तानी इलाके में एक गांव को अलग-थलग करने और खाली कराने का अभ्यास किया गया। जिसके बाद घरों को खाली कराने और बंधकों को छुड़ाने का अभ्यास भी किया गया। प्रदर्शन के दौरान दोनों पक्षों के स्नाइपर्स ने अपने निशानेबाज़ी कौशल का प्रदर्शन किया और अपने लक्ष्यों पर सटीक निशाना लगाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ड्रोन जैसे अत्याधुनिक भारतीय उपकरणों का उपयोग था, जिनका उपयोग हस्तक्षेप और बंधकों की सुरक्षा के लिए किया गया। अभ्यास का समापन ध्वज समारोह, उपकरण प्रदर्शन और दोनों टुकड़ियों द्वारा अभिवादन के आदान-प्रदान के साथ हुआ। संयुक्त अभ्यास का सफल समापन विश्व शांति बनाए रखने के लिए दोनों देशों की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इस अभ्यास ने न केवल टुकड़ियों के संयुक्त सामरिक कौशल में सुधार किया, बल्कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को भी गहरा किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed