फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India and six others vote against resolution to grant UN accreditation to Six rights groups

United Nations: छह मानवाधिकार समूहों को भारत समेत 6 देशों से झटका, यूएन की मान्यता मिलना होगा मुश्किल

Sat, 23 Jul 2022 02:18 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, यूएन
पीटीआई, यूएन Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 23 Jul 2022 02:18 PM IST
सार

अमेरिका द्वारा लाए गए इस प्रस्ताव में इन छह समूहों को संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद में विशेष सलाहकार का दर्जा देने की मांग की गई थी।

विज्ञापन
India and six others vote against resolution to grant UN accreditation to Six rights groups
यूएन - फोटो : twitter

विस्तार

भारत समेत छह अन्य देशों ने संयुक्त राष्ट्र की मान्यता देने वाले प्रस्ताव के खिलाफ मतदान कर छह मानवाधिकार समूहों को बड़ा झटका दिया है। प्रस्ताव अमेरिका द्वारा लाया गया है। इस प्रस्ताव में इन छह समूहों को संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद में विशेष सलाहकार का दर्जा देने की मांग की गई थी।

विज्ञापन


203 मानवाधिकार समूहों की सिफारिश की गई थी
54 सदस्यीय आर्थिक और सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) की बैठक में, गैर-सरकारी संगठनों की समिति ने विशेष सलाहकार स्थिति के लिए 203 मानवाधिकार समूहों की सिफारिश की।  जिनमें छह अन्य गैर-सरकारी संगठनों, जिसमें विकिपीडिया चलाने वाली संस्था भी शामिल है। इन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा प्रस्तावित एक मसौदे में सूची में जोड़ा गया था। लेकिन भारत समेत छह देशों ने इनके खिलाफ मतदान कर बड़ा झटका दे दिया।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र की वेबसाइट पर रिपोर्ट
संयुक्त राष्ट्र की वेबसाइट पर एक रिपोर्ट में कहा गया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिनिधि द्वारा प्रस्तुत परिषद के साथ सलाहकार का दर्जा प्राप्त करने वाले गैर-सरकारी संगठनों की सूची पर मसौदा प्रस्ताव ने एक संक्षिप्त हलचल पैदा की। कुल 36 देशों द्वारा प्रायोजित मसौदा प्रस्ताव ने समिति द्वारा प्रस्तावित सूची में छह अतिरिक्त गैर-सरकारी संगठनों की सिफारिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्ताव के पक्ष में 23 देशों ने किया मतदान
इस प्रस्ताव के पक्ष में 23 देशों ने मतदान किया, भारत समेत सात ने इसके खिलाफ मतदान किया। विरोध में मतदान करने वाले देशों में चीन, भारत, कजाखस्तान, निकारागुआ, नाइजीरिया और जिम्बाब्वे शामिल थे। मतदान प्रक्रिया से 18 सदस्य देश दूर रहे। रूस ने इन छह मानवाधिकार समूहों को परामर्शदाता का दर्जा देने का विरोध किया। रूस, चीन और अन्य सरकारों ने इनके आवेदन कई वर्षों से रोके हुए थे।


विकीपीडिया समेत 6 समूहों को यूएन की मान्यता
विकिपीडिया फाउंडेशन समेत 6 मानवाधिकार संगठनों को संयुक्त राष्ट्र की मान्यता मिल गई है। वे अब आर्थिक विकास और समाजिक मुद्दों पर अपनी बात रख सकेंगे और चर्चा में भाग ले सकेंगे। छह संगठनों में बेलारूस की हेलसिंकी कमेटी, स्वीडन की डायकोनिया, इटली की नो पीस विदआउट जस्टिस, एस्टोनिया इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन राइट्स व दो अमेरिकी समूह सीरियन-अमेरिकन मेडिकल सोसायटी तथा विकीमीडिया फाउंडेशन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed