{"_id":"5fa474d0b1c65b06bd26e492","slug":"india-and-nepal-armies-will-increase-mutual-cooperation-amid-tension-with-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन से सीमा विवाद के बीच भारत और नेपाल की सेनाएं आपसी सहयोग बढ़ाएंगी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन से सीमा विवाद के बीच भारत और नेपाल की सेनाएं आपसी सहयोग बढ़ाएंगी
Fri, 06 Nov 2020 03:25 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, काठमांडो
एजेंसी, काठमांडो
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 06 Nov 2020 03:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा पर चीन से तनातनी के बीच बाकी पड़ोसियों से द्विपक्षीय रिश्तों को बेहतर बनाने के मकसद से भारत के सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने बृहस्पतिवार को नेपाली जनरल पूर्ण चंद्र थापा से मुलाकात की है।
विज्ञापन
दोनों देशों के सेना प्रमुखों ने भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच सहयोग और दोस्ती बढ़ाने पर चर्चा की। पिछले कुछ महीनों से नेपाल और भारत के बीच सीमा विवाद को लेकर रिश्ते तनावपूर्ण बने हुए थे और ऐसे में जनरल नरवणे की यात्रा को रिश्तों को सामान्य करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
तीन दिवसीय दौरे पर काठमांडो पहुंचे जनरल नरवणे ने नेपाली सेना प्रमुख थापा से द्विपक्षीय हितों को बढ़ाने और दोनों देशों की सेनाओं के बीच मौजूदा दोस्ती को और प्रगाढ़ बनाने पर बातचीत की। उन्होंने इस दौरान नेपाल सेना के इतिहास और उसकी भूमिका के बारे में भी बातचीत की।
विज्ञापन
इससे पहले नरवणे नेपाल सेना के मुख्यालय भी गए, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने मुख्यालय परिसर में अखरोट का एक पौधा भी लगाया। उन्होंने काठमांडो में सांस्कृतिक स्थलों का भी दौरा किया।
बुधवार को काठमांडो पहुंचने के बाद जनरल नरवणे और उनके प्रतिनिधिमंडल ने देवी कुमारी की पूजा करने के लिए बसंतपुर दरबार स्क्वायर क्षेत्र का दौरा भी किया। क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जनरल नरवणे का नेपाल दौरा भारत की ओर से म्यांमार, मालदीव, बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान और अफगानिस्तान के साथ संबंधों को पुनर्जीवित करने की दिशा में अहम कड़ी माना जा रहा है।
नेपाली सैन्य अस्पताल के लिए चिकित्सा उपकरण दिए
इस यात्रा के दौरान जनरल नरवणे ने पड़ोसी मुल्क की सेना के दो फील्ड अस्पताल के लिए चिकित्सा उपकरण भी भेंट किए। इनमें एक्स-रे मशीन, आईसीयू में इस्तेमाल होने वाले वेंटिलेटर वीडियो एंडोस्कॉपी यूनिट्स, एनीस्थिया मशीन और एंबुलेंस शामिल हैं।
भारतीय सेना के मुताबिक कोरोना वायरस से निपटने के लिए अतिरिक्त वेंटिलेंटर दिए गए हैं। वहीं, नेपाल ने भारत को एक लाख चिकित्सा मास्क और शांति के प्रतीक के तौर पर भगवान बुद्ध की मूर्ति भेंट की।
आज पीएम ओली से करेंगे मुलाकात
नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी जनरल नरवणे को नेपाल की सेना के जनरल की उपाधि से भी सम्मानित करने वाली हैं। दौरे के आखिरी दिन शुक्रवार को सेना प्रमुख की मुलाकात प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से होगी, जो देश के रक्षामंत्री भी हैं।
जनरल नरवणे की यात्रा के पहले रॉ प्रमुख सामंत गोयल अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ पिछले महीने एक गोपनीय यात्रा पर नेपाल गए थे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री ओली से मुलाकात की थी।