फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India and America sought tangible and irreversible action by Pakistan against terrorist groups

भारत और अमेरिका की पाकिस्तान को दो टूक, कहा- आतंकियों पर हो स्थिर कार्रवाई

Thu, 14 Mar 2019 09:53 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 14 Mar 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
India and America sought tangible and irreversible action by Pakistan against terrorist groups
जॉन बोल्टन-विजय गोखले - फोटो : Twitter

भारत और अमेरिका चाहते हैं कि पाकिस्तान आतंकी संगठन और उसके नेताओं को खिलाफ वास्तविक और स्थिर कार्रवाई करे। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का कहना है कि वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार हैं। बुधवार को विदेश सचिव विजय गोखले के साथ बैठक के दौरान अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने भारत के प्रति अमेरिका का समर्थन व्यक्त किया।

विज्ञापन


बैठक के बाद बोल्टन ने ट्वीट करके कहा, 'भारत के विदेश सचिव गोखले के साथ भारत-प्रशांत क्षेत्र के लिए अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी और हमारी साझा दृष्टि पर मुलाकात की। इसके अलावा यह बात दोहराई गई कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा।' पुलवामा हमले के बाद बोल्टन और अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो भारत-अमेरिका संबंधों के प्रबल समर्थक बनकर उभरे थे।
विज्ञापन


भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा, 'दोनों देशों ने अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों में स्थित आतंकवादी समूहों के खिलाफ पाकिस्तान को ठोस और अपरिवर्तनीय कार्रवाई करने के महत्व को रेखांकित किया। साथ ही कहा कि सीमापार आतंकवाद को अंजाम देने वाले इन समूहों के लिए उसे सुरक्षित पनाह बनने से इनकार करना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अमेरिका का यह समर्थन ऐसे समय पर आया है जब चीन ने एक दिन पहले चौथी बार मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित किए जाने के मार्ग में अड़ंगा लगाया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन ने मसूद को वैश्विक आतंकी घोषित करने का प्रस्ताव पेश किया था। जिसपर वीटो का इस्तेमाल करते हुए चीन ने इसे टेक्निकल होल्ड पर रख दिया है। उसका कहना है कि उसे प्रस्ताव की जांच के लिए अधिक समय चाहिए।


14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद बोल्टन ने भारत के अपने समकक्ष अजीत डोभाल से कहा था कि भारत के पास आत्मरक्षा करने का अधिकार है और हम आतंक के खिलाफ लड़ाई में उसके साथ हैं। सीआरपीएफ के काफिले पर किए गए आत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद भारत ने 26 फरवरी की तड़के पाकिस्तान के बालाकोट स्थित जैश के आतंकी कैंपों पर बमबारी करके उन्हें नष्ट कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed