फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   india-America Deal US Trade Representative office released map of India that shows POK as part of India

पाकिस्तान को झटका: अमेरिका ने ट्रेड डील के बाद कश्मीर पर भी दिया साफ संदेश, पूरा PoK भारत के नक्शे में दिखाया

Sat, 07 Feb 2026 01:24 PM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: लव गौर Updated Sat, 07 Feb 2026 01:24 PM IST
सार

अमेरिका के साथ लंबे समय से अटके व्यापार समझौते पर अंतिम रूपरेखा पर सहमति बन चुकी है। जिसे लेकर दोनों देशों ने संयुक्त बयान भी जारी किया। इस बीच अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने भारत का एक नक्शा जारी किया है, जिसको देखने के बाद पड़ोसी देश पाकिस्तान को झटका लगना तय है। 

विज्ञापन
india-America Deal US Trade Representative office released map of India that shows POK as part of India
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ - फोटो : PTI/ANI

विस्तार

जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। लेकिन पाकिस्तान इस आसान से तथ्य पर चाहे जितनी बहस करे या कितना ही प्रोपेगेंडा चलाए, लेकिन सच्चाई पूरी दुनिया को पता है। अब इस कड़ी में अमेरिका ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है। व्यापार समझौते के बाद कहीं ना कहीं अमेरिका ने पाकिस्तान को कश्मीर के मुद्दे पर भी साफ संदेश दे दिया है।अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने भारत का एक नक्शा जारी किया है, जिसमें जम्मू और कश्मीर को स्पष्ट रूप से भारत का हिस्सा दिखाया गया है।
विज्ञापन


ट्रेड डील के बाद अमेरिका ने जारी किया नक्शा
दरअसल, ट्रेड डील पर रूपरेखा तय होने के बाद अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (यूएसटीआर) ने भारत का नक्शा जारी किया, जिसमें भारतीय क्षेत्र को स्पष्ट रूप से सीमांकित किया गया है। इस नक्शे में उत्तरी केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर को भारत के हिस्से के रूप में दिखाया गया है, जिसमें पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया हिस्सा  यानी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) भी शामिल है।
विज्ञापन

पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा को बड़ा झटका
इस पोस्ट के जरिए बताया गया कि अमेरिकी उत्पादों की अब नए बाजार तक पहुंच बनेगी। भारत का नक्शा अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय द्वारा साझा किए गए एक ग्राफिक का हिस्सा था। जिसमें अमेरिका से आयात किए जाने वाले खाद्य पदार्थों में अमेरिकी मेवे, लाल ज्वार, ताजे और प्रसंस्कृत फल, सूखे अनाज (सूखे आसवन अनाज ) और अमेरिकी शराब और स्पिरिट शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: India-US Deal: 'अमेरिकी किसानों-उत्पादकों के लिए बाजार पहुंच का विस्तार होगा', समझौते पर और क्या बोला यूएसटीआर

अब यह पोस्ट पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। जो कि बार-बार कश्मीर राग अलापने पर करार जवाब है। क्योंकि आमतौर पर इसमें साफ तौर पर बॉर्डर दिखाया जाता है। ऐसे में इस नक्शे के लिए वॉशिंगटन का रुख स्पष्ट है, जिसमें कोई बनावटी बात नहीं बल्कि ठोस तथ्य हैं। अमेरिका ने संकेत दिया है कि अमेरिकी नेतृत्व भारत के राजनीतिक मानचित्र से सहमत है, जो कि वास्तविकता का समर्थन करता है और निराधार क्षेत्रीय दावों के समर्थन में नहीं है। 

अन्य वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed