{"_id":"5e8140578ebc3e72c4458895","slug":"india-abroad-newspaper-chronicling-lives-of-indian-americans-shuts-down-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में आज आखिरी बार छपेगा 50 साल पुराना भारतीय अखबार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में आज आखिरी बार छपेगा 50 साल पुराना भारतीय अखबार
Mon, 30 Mar 2020 06:11 AM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 30 Mar 2020 06:11 AM IST
विज्ञापन
इंडिया अब्रॉड
- फोटो : social media
अमेरिका में पिछले 50 साल से भारतीय समुदाय की आवाज कहे जाने वाले एक प्रतिष्ठित अखबार सोमवार को आखिरी बार छापा जाएगा। इस भारतीय अखबार की प्रकाशक संस्था ने इंटरनेट के बढ़ते प्रचलन के कारण प्रिंट संस्करण को बंद करने की घोषणा कर दी है। ‘इंडिया एब्रॉड’ नाम के इस अखबार की स्थापना 1970 में भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक गोपाल राजू ने की थी।
विज्ञापन
भारत से जुड़ी खबरों पर केंद्रित होने के चलते इस अखबार को बेहद चर्चा मिली और बहुत बड़ा पाठक वर्ग इसके साथ जुड़ गया। 2001 में रेडिफ डॉट कॉम ने इस अखबार का मालिकाना हक राजू से खरीद लिया था। 2016 में रेडिफ ने इसका मालिकाना हक 8के माइल्स मीडिया इंक को बेच दिया।
विज्ञापन