फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   incredible Sri lanka, 92% people are literate and 70% people follow Buddhism

श्रीलंका है बेमिसाल, 92% लोग साक्षर तो 70% लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी

Sun, 14 Oct 2018 02:37 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 14 Oct 2018 02:37 PM IST
विज्ञापन
incredible Sri lanka, 92% people are literate and 70% people follow Buddhism
श्रीलंका
भारत के दक्षिण में बसा पड़ोसी देश श्रीलंका पूरी दुनिया को अपनी ओर आकर्षित करता है। श्रीलंका की प्राकृतिक खूबसूरती और यहां की संस्कृति के साथ ऐसी कई बातें हैं जो आपको इस देश की यात्रा करने के लिए प्रेरित करेगा। श्रीलांका की आबादी दो करोड़ की है जहां के लोग शिक्षा और व्यवसाय में एशिया के देशों में खास स्थान रखते हैं। यहां की आबादी की 70 फीसदी लोग बौद्ध धर्म को मानने वाले हैं । बाकी धर्मों में 12 प्रतिशत हिंदू , 9 प्रतिशत मुस्लिम लोग भी हैं जबकि 7 प्रतिशत क्रिश्चियन हैं। 
विज्ञापन

आईये आपको बताते हैं श्रीलंका के बारे में कई दिलचस्प बातें...

धार्मिक होते हैं लंकन
70 फीसदी बौद्ध आबादी वाले इस देश के लोग बेहद धार्मिक होते हैं। कथारगमा नाम के उत्सव में स्थानीय निवासी जीभ या त्वचा में सुइयां चुभाकर अपने शरीर को कष्ट देकर अपनी गलतियों का प्रायश्चित करते हैं। वहीं पूर्णिमा के दिन यहां लोगों को अवकाश मिलता है यानि इनके लिए पूजा-पाठ के लिए भी छुट्टी होती है। 
विज्ञापन


चावल के शौकीन
श्रीलंकन लोगों के खान-पान में चावल का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है। इन लोगों को ब्रेकफास्ट, लंच तथा डिनर, तीनों में चावल से बने पकवान मिल जाएं तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। यहां नाश्ते में आपको खासतौर पर चावल से बनी नूडल्स खाने को मिलेंगे जो यहां की सबसे पसंदीदा डिश है।  इसके आलावा नारियल इनके करीब-करीब सभी पकवानों का हिस्सा होता है और ये लोग नारियल से कई तरह की डिश बनाते हैं जो दुनिया भर में मशहूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ाई-लिखाई में आगे
92 फीसदी साक्षरता के साथ श्रीलंकन लोग एशिया के सबसे पढ़े-लिखे लोगों में शुमार हैं। श्रीलंकन लोग साक्षरता में ही नहीं बल्कि कमाई में भी कई देशों से आगे हैं। इसलिए यहां प्रति व्यक्ति जीडीपी के लिहाज से देखें तो यह एशिया का दूसरा सबसे अमीर देश है।  

राष्ट्रय खेल
श्रीलंका का राष्ट्रीय खेल तो वॉलीबॉल है, लेकिन इससे कहीं ज्यादा यहां के लोगों की दिलचस्पी क्रिकेट में है। साल 1996 का एक क्रिकेट मैच इनके लिए आज भी कुछ ज्यादा ही अहमियत रखता है, जब इन्होंने एक दिवसीय मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहली बार और इकलौता विश्वकप अपने नाम किया था। 

भारत से समानता
परंपरा और संस्कृति के मामले में श्रीलंका ,भारत से काफी मेल खाता है। यहां भी पारंपरिक भारतीयों की तरह पुरुषों और बच्चों के भोजन करने के बाद ही महिलाएं खाना खाती हैं। 


इन सब बातों के अलावा मसालों में इन्हें दालचीनी बेहद पसंद है। इतना ही नहीं यहां एक बड़े क्षेत्र में फैले गार्डन का नाम इसी मसाले पर रख दिया गया है। संगीत में भी लंकन लोगों की काफी रूचि होती है।  बेला नाम का एक म्यूजिक इनके लिए खास मायने रखता है। इसकी धुन पर थिरके बिना इनके यहां आयोजित कोई भी कार्यक्रम अधूरा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed