फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Incident near Strait of Hormuz: Indian crew's boat catches fire, one dead

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हादसा: भारतीय चालक दल की नाव में लगी आग, एक की मौत

Sat, 09 May 2026 12:52 PM IST
Asmita Tripathi पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Asmita Tripathi Updated Sat, 09 May 2026 12:52 PM IST
सार

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल, भारतीय चालक दल की नाव में आग लग गई है, जिसमें एक की मौत हो गई है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट 

विज्ञापन
Incident near Strait of Hormuz: Indian crew's boat catches fire, one dead
होर्मुज जलडमरूमध्य - फोटो : FreePik

विस्तार

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक भारतीय नाविक की मौत हो गई है। इसके साथ ही कई अन्य घायल हो गए हैं। दरअसल, यह हादसा  एक लकड़ी की नाव में आग लगने से हुई है। यह जानकारी एक सरकारी सूत्र ने शनिवार को दी है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  ट्रंप प्रशासन का क्यूबा पर शिकंजा: GAESA समेत कई संस्थाओं पर लगाए प्रतिबंध, ईंधन और खाद्य संकट गहराने की आशंका

विज्ञापन


17 लोगों को बचाया गया
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हुई घटना के बाद 17 अन्य भारतीय चालक दल के सदस्यों को बचा लिया गया। यह भी बताया कि आग लगने के सटीक कारण का अभी पता लगाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, चालक दल के सदस्यों को उस क्षेत्र से गुजर रहे एक जहाज ने बचाया। यह घटना होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ती शत्रुता के बीच हुई है, जो फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच एक महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है, जिससे होकर दुनिया की तेल आपूर्ति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा गुजरता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-  India- US: एआई पर सहयोग बढ़ाएंगे भारत-अमेरिका; चीन को घेरने की है तैयारी, जानें सबकुछ

चार लोग गंभीर रुप से झुलसे
एक सूत्र ने बताया, 'सामान्य माल से लदी एक लकड़ी की नाव, जिसमें 18 भारतीय चालक दल के सदस्य सवार थे, कल होर्मुज जलडमरूमध्य के पास आग लगने के बाद पलट गई।' सूत्र ने बताया, 'इस घटना में नाव पर सवार एक भारतीय की मौत हो गई, जबकि चार लोग झुलस गए। घायलों का दुबई में इलाज चल रहा है और वे सुरक्षित हैं।'


भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने मुलाकात की
एक अन्य सूत्र ने बताया कि दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने कल रात बचाए गए भारतीय नागरिकों से मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि वाणिज्य दूतावास नाव मालिक के संपर्क में है और हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed