{"_id":"5ef3c66ff513ee191516f289","slug":"inauguration-of-the-first-yoga-university-in-america-outside-india-yoga-guru-dr-nagendra-will-be-the-first-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के बाहर अमेरिका में पहले योग विश्वविद्यालय का उद्घाटन, योग गुरु डॉ. नागेन्द्र पहले अध्यक्ष होंगे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत के बाहर अमेरिका में पहले योग विश्वविद्यालय का उद्घाटन, योग गुरु डॉ. नागेन्द्र पहले अध्यक्ष होंगे
Thu, 25 Jun 2020 03:02 AM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 25 Jun 2020 03:02 AM IST
विज्ञापन
yoga
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के लॉस एंजिलिस शहर में भारत के बाहर पहले योग विश्वविद्यालय की स्थापना छठा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए की गई है। यहां योग के वैज्ञानिक सिद्धांतों और आधुनिक शोध पर काम किया जाएगा। विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन और विदेश मामलों की स्थायी समिति के अध्यक्ष पीपी चौधरी ने न्यूयॉर्क में आयोजित एक ऑनलाइन कार्यक्रम में ‘विवेकानंद योग विश्वविद्यालय’ का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद योग फाउंडेशन के कुलाधिपति एवं प्रख्यात योग गुरु डॉ. एचआर नागेन्द्र इसके पहले अध्यक्ष होंगे। मुरलीधरन ने इस मौके पर कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका से भाईचारे का संदेश दिया था और भारत के बाहर पहले योग विश्वविद्यालय के जरिए योग का संदेश भी अमेरिका से दुनिया में प्रसारित किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘भारत की संस्कृति और विरासत के प्रतीक के रूप में योग दुनिया में एकता और भाईचारे का माध्यम बन गया है। इसके जरिए हम विश्व शांति का संदेश दे सकते हैं।’ महावाणिज्य दूतावास, ‘जयपुर फुट यूएसए’ के अध्यक्ष और विवि के संस्थापक निदेशक प्रेम भंडारी ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के योग सलाहकार के रूप में पहचाने जाने वाले नागेन्द्र ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं से प्रेरित होकर, हमने योग को एक शैक्षणिक आयाम देने की प्रक्रिया शुरू की है।’
विज्ञापन
पहल की प्रशंसा
न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत संदीप चक्रवर्ती ने कहा कि कई वर्षों पहले स्वामी विवेकानंद ने शहर में समय बिताया था और योग पर कई किताबें लिखी थीं, जिसने इस भारतीय पद्धति को पूरी दुनिया में लोकप्रिय बनाया, इसलिए न्यूयॉर्क का योग के साथ गहरा संबंध है। चक्रवर्ती ने नागेन्द्र और भंडारी की पहल की प्रशंसा की।
विज्ञापन