फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   In US a man used to steal the identity of patients who died of corona for government benefits police arrested

अमेरिका: सरकारी लाभ के लिए कोरोना से मरे मरीजों की चुरा लेता था पहचान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 22 Jul 2021 12:40 PM IST
प्रियंका तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन डिएगो 
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन डिएगो  Published by: प्रियंका तिवारी Updated Thu, 22 Jul 2021 12:40 PM IST
सार

अमेरिका के सैन डिएगो में मैथ्यू लोम्बार्डो नामक व्यक्ति ने अपने दोस्त कोनराड पाइकोस के साथ मिलकर एक अस्पताल से कोरोना से मरने वाले मरीजों का डाटा चुराया है। पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, अभी तक मैथ्यू पर आरोप साबित नहीं हुआ है।

विज्ञापन
In US a man used to steal the identity of patients who died of corona for government benefits police arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के सैन डिएगो शहर में कोरोना से मरने वाले मरीजों की पहचान चुराने का मामला सामने आया है। सैन डिएगो के एक अस्पताल में पार्ट टाइम जॉब करने वाले मैथ्यू लोम्बार्डो नामक व्यक्ति ने अपने एक ड्रग डीलर मित्र के साथ मिलकर अस्पताल से कोरोना से मरने वाले मरीजों की पहचान चुरा ली। जानकारी के अनुसार मैथ्यू और उसके दोस्त ने यह काम कथित तौर पर पिछले साल अगस्त में ही शुरू कर दिया था। दोनों कोरोना से पीड़ित मरीजों या मृत लोगों के परिजनों को मिलने वाले सरकारी लाभ पर अपना दावा करना चाहते थे। 

विज्ञापन


बिना लाइसेंस प्लेट के गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया आरोपी
एक मैगजीन को मिले एक सर्च वारंट में भी इस घटना का खुलासा किया गया था। फिलहाल, लोम्बार्डो को बिना लाइसेंस प्लेट के गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस को उसकी कार में 40 हजार डॉलर नकद और एक असॉल्ट राइफल मिली।
विज्ञापन


बेघर महिला का विवरण चुराया
सूत्रों के अनुसार मैथ्यू और उसके दोस्त कोनराड पाइकोस ने जानकारी चुराने का काम बेरोजगारी के दौर में कुछ लाभ पाने के उद्देश्य से शुरू किया था। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वे अपने प्रयासों में सफल रहे या नहीं, लेकिन उन्होंने एक बेघर महिला और दिल का दौरा पड़ने वाली एक पीड़िता के विवरण का उपयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तय नहीं है कोर्ट में अगली पेशी की तारीख
गिरफ्तारी के बाद अभी तक मैथ्यू और उसके दोस्त पर आरोप साबित नहीं हुआ है। अदालत में अगली पेशी की तारीख भी अभी तय नहीं हुई है।

वारंट के अनुसार मैथ्यू ने अपने दोस्त कोनराड पाइकोस की भी मदद की। कोनराड ने ही कथित तौर पर लोम्बार्डो को अस्पताल में कमजोर लोगों को खोजने, उनका विवरण चुराने के लिए कहा ताकि वे उन लाभों पर दावा कर सकें, जिनके वे हकदार नहीं थे। कभी-कभी यह रोगी के बीमा कार्ड की तस्वीर लेने जितना आसान होता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed