फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   In UK PM Race, Boris Johnson Asking Rishi Sunak To Stand Down "To Save Party": Report

UK PM Race: बोरिस जॉनसन ने चला दांव, खुद पीएम बनने के लिए ऋषि सुनक से पीछे हटने की अपील!

Fri, 21 Oct 2022 10:42 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Amit Mandal Updated Fri, 21 Oct 2022 10:42 PM IST
सार

टेलीग्राफ की रिपोर्ट में कहा गया है कि बोरिस जॉनसन अब ऋषि सुनक से साथ देने और अपनी वापसी के लिए दबाव डाल रहे हैं। पार्टी नेतृत्व का चुनाव अगले सप्ताह है। 

विज्ञापन
In UK PM Race, Boris Johnson Asking Rishi Sunak To Stand Down "To Save Party": Report
Boris Johnson and Rishi Sunak - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ब्रिटेन के अगले पीएम बनने की दौड़ में ऋषि सुनक सबसे आगे बताए जा रहे हैं, लेकिन ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट की मानें तो बोरिस जॉनसन उनसे दूर रहने और लिज ट्रस की जगह वापसी की गुजारिश कर रहे हैं। कंजरवेटिव पार्टी नेतृत्व की दौड़ में ऋषि सुनक को हराने के बाद लिज ट्रस ने मुश्किल से छह हफ्ते पहले ही जॉनसन की जगह ली थी। पूर्व वित्त मंत्री सुनक अब अगली पसंद हैं, कम से कम सट्टेबाजों के अनुसार तो ऐसा ही है।

विज्ञापन


जॉनसन का दावा, मैं ही हार से बचा सकता हूं
द टेलीग्राफ, लंदन में एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सियासी उथल-पुथल के बीच बोरिस जॉनसन कंजर्वेटिव सांसदों के सामने एक बड़ा दावा कर रहे हैं कि केवल वो ही पार्टी को दिसंबर 2024 में होने वाले चुनावों में हार का सामना करने से बचा सकते हैं।  विपक्षी दल सत्तारूढ़ दल की लोकप्रियता के नुकसान का हवाला देते हुए मध्यावधि चुनाव की मांग कर रहे हैं, जिसके पास संसद में प्रचंड बहुमत है। टेलीग्राफ की रिपोर्ट में कहा गया है कि बोरिस जॉनसन अब ऋषि सुनक से साथ देने और अपनी वापसी के लिए दबाव डाल रहे हैं। पार्टी नेतृत्व का चुनाव अगले सप्ताह है, जिस पर शुक्रवार तक फैसला आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


पीएम पद के ये तीन दावेदार  
बढ़ती कीमतों और टैक्स कटौती में नाकामी के कारण लिज ट्रस देश की सबसे कम कार्यकाल वाली प्रधानमंत्री के रूप में ब्रिटिश इतिहास में दर्ज हो गई हैं। उन्होंने पद ग्रहण करने के 45वें दिन इस्तीफा दे दिया और एक और एक सप्ताह के लिए कार्यवाहक पीएम का पद संभाल रही हैं। स्पष्ट दावेदारों ऋषि सुनक और बोरिस जॉनसन के अलावा हाउस ऑफ कॉमन्स की नेता पेनी मर्डौंट भी दौड़ में हैं। शुरुआत में यह पांचतरफा लड़ाई थी, जिसमें रक्षा मंत्री बेन वालेस और वित्त मंत्री जेरेमी हंट भी शामिल थे। बाद में दोनों पीछे हट गए। बेन वालेस जॉनसन का समर्थन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वे में खास लोकप्रिय नहीं जॉनसन, निगाहें सुनक पर 
बोरिस जॉनसन ने मुश्किलों के बीच पहले पीएम के रूप में तीन साल पूरे किए। कोविड लॉकडाउन के दौरान हुई पार्टी उनके निष्कासन का कारण बनी। लेकिन वह कंजर्वेटिव सांसदों और पार्टी के एक वर्ग के बीच लोकप्रिय हैं, जो उन्हें ऐसे लोकलुभावन व्यक्ति के रूप में देखते हैं, जिसकी उन्हें जरूरत है। हालांकि कुछ चुनावी सर्वे उन्हें वर्तमान में मतदाताओं के बीच कम लोकप्रिय बता रहे हैं। एक प्रमुख एजेंसी द्वारा हाल ही में कराए गए सर्वेक्षण से पता चलता है कि 58 वर्षीय जॉनसन लिज ट्रस की तुलना में अधिक लोकप्रिय हैं, हालांकि सर्वे में शामिल अधिकांश लोगों की उनके बारे में प्रतिकूल राय थी। सभी की निगाहें करोड़पति वित्तीय सलाहकार और व्यवसायी ऋषि सुनक पर हैं, जो कोविड महामारी के दौरान यूके के वित्त मंत्री थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed