फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In meeting with Rajanth, Meitei group seeks withdrawal of Assam Rifles from Manipur

मणिपुर हिंसा: मैतई समूह ने की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात, असम राइफल्स को वापस बुलाने की मांग

Fri, 15 Sep 2023 03:40 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 15 Sep 2023 03:40 PM IST
सार

Manipur Violence: कोकोमी के प्रतिनिधियों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और राज्य से असम राइफल्स को वापस बुलाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि बल पक्षपातपूर्ण तरीके से काम कर रहा है।

विज्ञापन
In meeting with Rajanth, Meitei group seeks withdrawal of Assam Rifles from Manipur
Manipur Clash (File) - फोटो : Social Media

विस्तार

इंफाल घाटी स्थित नागरिक समाज संगठनों के शीर्ष निकाय कोकोमी के प्रतिनिधियों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और राज्य से असम राइफल्स को वापस बुलाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि बल पक्षपातपूर्ण तरीके से काम कर रहा है।

विज्ञापन


 

मैतई समूहों का प्रतिनिधित्व करने वाली मणिपुर की एकता के लिए समन्वयक समिति (सीओसीओएमआई) ने एक बयान में कहा कि उनके प्रतिनिधियों ने गुरुवार को राजनाथ सिंह से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में उन्होंने दावा किया कि कुकी समूहों ने मणिपुर संकट के समाधान के लिए संयुक्त राष्ट्र से संपर्क करके सरकार को शर्मिंदा किया। बयान में कहा गया है कि उन्होंने रक्षामंत्री के समक्ष नार्को-आतंकवाद, अवैध प्रवासी और उनकी पहचान के साथ-साथ ऑपरेशन समझौते के निलंबन के मुद्दों को भी उठाया। 

विज्ञापन

दूसरी ओर, कुकी समूह राज्य पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगा रहे हैं। पिछले महीने राज्य के 10 कुकी विधायकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्य से असम राइफल्स को वापस न बुलाने की अपील करते हुए कहा था कि इससे आदिवासियों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

मणिपुर में तीन मई को जातीय हिंसा भड़कने के बाद से अब तक करीब 175 लोग मारे जा चुके हैं और 1,100 लोग घायल हुए हैं। हिंसक झड़पें तब शुरू हुईं थीं जब बहुसंख्यक मैतई समुदाय की अनुसूचित जनजाति के दर्जे की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' का आयोजन किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed