फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   In Karachi, A Gang That Loots Cooking Oil In Police Van

Pakistan: पुलिस वैन का इस्तेमाल कर लूटते थे खाना पकाने का तेल, गिरोह के पांच संदिग्ध गिरफ्तार

Fri, 07 Jul 2023 11:21 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कराची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कराची Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 07 Jul 2023 11:21 AM IST
सार

छापेमारी के दौरान गिरोह के पांच से अधिक संदिग्ध सदस्यों के बारे में जानकारी हुई थी। इन आरोपियों ने डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल में खाना पकाने के तेल का स्टॉक ले जाने वाले मालवाहक वाहनों से लूटपाट करने के लिए एक पुलिस वैन का इस्तेमाल किया। 

विज्ञापन
In Karachi, A Gang That Loots Cooking Oil In Police Van
पाकिस्तान पुलिस(फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान के कराची से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वहां एक ऐसा गिरोह सामने आया है, जो पुलिस की गाड़ी का इस्तेमाल करके खाना पकाने वाले तेल को लूटता था। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में एक गोदाम का मालिक, एक कर्मचारी और एक पुलिसकर्मी शामिल हैं।

विज्ञापन

बता दें, पुलिस ने गार्डन मुख्यालय के पास छापेमारी की थी। इस दौरान गिरोह के पांच से अधिक संदिग्ध सदस्यों के बारे में जानकारी हुई थी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन आरोपियों ने डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल में खाना पकाने के तेल का स्टॉक ले जाने वाले मालवाहक वाहनों से लूटपाट करने के लिए एक पुलिस वैन का इस्तेमाल किया। पुलिस ने बताया कि पिछले महीने ऐसी दर्जनों लूट की घटनाएं सामने आई थीं। पुलिस ने बताया कि आरोपी गोदाम में तेल छिपाते थे।

विज्ञापन

दरअसल, पुलिस को इस महीने की शुरुआत में एक गुप्त सूचना मिली, जिसपर डिफेंस और क्लिफ्टन क्षेत्र में अभियान चलाया गया, जहां से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। संदिग्धों अशरफ उर्फ अच्छू और आसिफ पर चोरों के एक गिरोह को चलाने का आरोप है, जिन्होंने कराची में कई डकैतियां कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्लिफ्टन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अहमद चौधरी ने कहा कि अच्छू गिरोह के तीन लुटेरे मोस्टवांटेड हैं। पुलिस को जांच के दौरान आभूषण और अन्य महंगी चीजें भी मिलीं, जिनकी कुल कीमत लाखों डॉलर थी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी में इस्तेमाल किए गए उपकरण भी जब्त किए गए हैं। 

अहमद चौधरी ने कहा कि गिरोह में तीन सदस्य शामिल थे और उनका एक साथी खुर्शीद पहले से ही इसी तरह के अपराधों में शामिल होने के कारण जेल में सजा काट रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed