फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   In Germany internet giant Google is in trouble

डाटा से कमाई: बाजार में प्रभुत्व बनाने के लिए गूगल मुश्किल में, जर्मनी ने शुरू की जांच

Wed, 26 May 2021 05:54 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बर्लिन।
एजेंसी, बर्लिन। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 26 May 2021 05:54 AM IST
सार

जर्मनी में हाल ही में इसी तरह की जांच फेसबुक और अमेजन के खिलाफ भी शुरू की जा चुकी है

विज्ञापन
In Germany internet giant Google is in trouble
गूगल - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

जर्मनी में इंटरनेट दिग्गज गूगल मुश्किल में फंस गई है। जर्मन नियामकों ने बाजार में गूगल की स्थिति को लेकर एक जांच शुरू की है, जिसमें इस बात की भी जांच की जाएगी कि सर्च इंजन व एडवरटाइजिंग की यह दिग्गज तकनीकी कंपनी अपने यूजर्स के डाटा का किस तरह उपयोग करती है। यह जांच उन आरोपों के बाद की गई है, जिनमें गूगल के ऊपर अपने प्रभुत्व का फायदा उठाकर यूजर्स के डाटा के जरिये कमाई करने के दावे किए गए हैं।

विज्ञापन


जर्मन फेडरल कार्टल ऑफिस बुंदेसकार्टल्लाम्ट ने मंगलवार को कहा कि उसने गूगल की जर्मन, आयरलैंड और कैलिफोर्निया स्थित इकाइयों के खिलाफ जांच शुरू की है। यह जांच जर्मन कॉम्पिीटिशन कानून के नए प्रावधानों के तहत शुरू की गई है। नए प्रावधान बड़ी डिजिटल कंपनियों पर भी लागू होते हैं।  
विज्ञापन


बता दें कि जर्मनी में हाल ही में इसी तरह की जांच फेसबुक और अमेजन के खिलाफ भी शुरू की जा चुकी है। जनवरी से लागू हुए नए प्रावधानों के तहत फेडरल कार्टेल ऑफिस को ऐसी कंपनियों को प्रतिबंधित करने के अधिकार दिए गए हैं, जो प्रतिस्पर्धा विरोधी समझी जाने वाले तरीकों की बदौलत पूरे बाजार में सुप्रीमो की हैसियत हासिल कर लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेडरल कार्टेल के प्रमुख आंद्रेस मुंडट के मुताबिक, सर्च इंजन, यूट्यूब, मैप्स, एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम और क्रोम ब्राउजन जैसी गूगल की तरफ से दी जाने वाली बहुत सारी डिजिटल सेवाओं के कारण कंपनी प्रतिस्पर्धा के लिहाज से पूरे बाजार में सर्वोपरि हैसियत वाली समझी जा सकती है। उधर, गूगल ने देर रात तक इस बयान को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed