फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   in England groom wins 96 lacks on a football bet right after getting married here you know the story

इंग्लैंड : बिना दान, दहेज के शादी करते ही लखपति बना दुल्हा, शर्त से कमाए इतने पैसे

Wed, 23 Dec 2020 11:38 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 23 Dec 2020 11:38 AM IST
विज्ञापन
in England groom wins 96 lacks on a football bet right after getting married here you know the story
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

किस्मत ऐसी चीज का नाम है, जो कभी भी बदल सकती है। कभी-कभी लोगों के साथ ऐसा हो जाता है, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होती है। ऐसा भी कहा जाता है कि कभी-कभी कई मौके ऐसे आते हैं, जब आपका लाइफ पार्टनर आपकी गुडलक बन जाता है। ठीक ऐसा ही एक मामला इंग्लैंड से आया है।

विज्ञापन



इंग्लैंड में एक शख्स के लिए उनकी पत्नी इतनी लकी साबित हुई कि शादी होते ही वो लखपति बन गए। अब आप सोच रहे होंगे कि शादी में शख्स को दहेज, बंगला, गाड़ी मिली होगी, इसलिए वो अमीर बन गए होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। मामला दरअसल यह है कि शख्स ने एक तरफ शादी की और दूसरी तरफ फुटबॉल मैच पर लगाई शर्त जीत ली। 
विज्ञापन


इस शख्स का नाम रिचर्ड पर्ससेल है और उम्र 57 साल। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिचर्ड कई दिनों से अपनी नई शादी में व्यस्त थे और जिस दिन रिचर्ड ने शादी की, ठीक उसी दिन वो 9.6 लाख रुपये की शर्त जीत गए। दरअसल, रिचर्ड भूल गए थे कि उसने एक फुटबॉल मैच पर शर्त लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक कि रिचर्ड ने अपने कूपन की जांच तक नहीं की, जैसे ही उन्हें जानकारी मिली और उन्होंने अपना कूपन चेक किया तो उन्हें पता चला कि वो हजारों डॉलर पहले जीत चुके हैं। हालांकि रिचर्ड का कहना है कि जब तक मेरे अकाउंट में पैसे नहीं आ जाते, तब तक मुझे इस पर यकीन नहीं होगा। 


रिचर्ड ने कहा कि शादी के दिन इतने पैसे जीतना मेरे लिए दोगुनी खुशी के बराबर था। रिचर्ड ने कहा कि उन्होंने बेट पर अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया था। रिचर्ड ने कहा कि पैसे मिलने के बाद मैंने हनीमून के लिए एक अच्छा होटल भी बुक कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed