फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imrans challenge to Prime Minister Shahbaz Sharif, show it by winning next election

Pakistan: प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को इमरान की चुनौती, अगला चुनाव जीत कर दिखाएं

Mon, 13 Jun 2022 08:34 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 13 Jun 2022 08:34 AM IST
सार

25 मई को इस्लामाबाद में 'आजादी मार्च' आयोजित करने को लेकर इमरान खान के खिलाफ शरीफ सरकार दो केस दर्ज करा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी वह सरकार पर लगातार हमले कर रहे हैं।

विज्ञापन
Imrans challenge to Prime Minister Shahbaz Sharif, show it by winning next election
इमरान खान व पीएम शहबाज शरीफ - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

पाकिस्तान में सत्ता गंवा चुके पूर्व इमरान खान मौजूदा गठबंधन सरकार को लगातार घेरने में जुटे हैं। अब उन्होंने पीएम शहबाज शरीफ और उनके नेतृत्व वाले गठबंधन को अगला चुनाव जीतकर दिखाने की चुनौती दी है। 

विज्ञापन


25 मई को इस्लामाबाद में 'आजादी मार्च' आयोजित करने को लेकर इमरान खान के खिलाफ शरीफ सरकार दो केस दर्ज करा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी सरकार पर वह लगातार हमले कर रहे हैं। जियो न्यूज के अनुसार पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (PTI) के प्रमुख इमरान ने कहा है कि शरीफ सरकार का चुनाव जीतना सच में नामुमकिन है। सत्तारूढ़ गठबंधन हमारी पार्टी के प्रचार का मुकाबला नहीं कर सकेगा। खान ने कहा कि सरकार पीटीआई के कार्यकर्ताओं व नेताओं के खिलाफ केस दर्ज कर रही है, ताकि वह किसी को भी जेल भेज सके। 
विज्ञापन


आजादी मार्च में हुआ था हिंसक टकराव
पिछले माह इमरान खान द्वारा निकाले गए आजादी मार्च के दौरान पाकिस्तान के कई इलाकों में पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक टकराव हुआ था। रावलपिंडी, लाहौर, कराची व यहां तक कि राजधानी इस्लामाबाद में भी पुलिस व प्रदर्शनकारियों की झड़प हुई थी। इसी दौरान इस्लामाबाद के जिन्ना एवेन्यू व एक्सप्रेस चौक में आगजनी व तोड़फोड़ की घटनाएं हुई थीं। इन दोनों घटनाओं को लेकर पूर्व पीएम इमरान खान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पाक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में इमरान पर देशद्रोह की धाराएं भी लगाई जा सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचार और मकसूद चपरासी की मौत को लेकर पीएम पर निशाना
अप्रैल में अपनी तीन साल पुरानी सरकार गंवा बैठे इमरान खान ने शरीफ सरकार पर हमले और तेज कर दिए हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और उनके बेटे हमजा शहबाज को 7.50 करोड़ डॉलर के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी से पहले जमानत मिल गई है। इमरान की पार्टी ने मकसूद अहमद की मौत को लेकर भी शहबाज से सवाल किया है। अहमद को 'मकसूद चपरासी' के नाम से भी जाना जाता था। उसने शरीफ परिवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में घेरने में अहम भूमिका दिखाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed