{"_id":"63622cd501394128797c7af8","slug":"imran-long-march-aims-to-stop-next-pak-army-chief-appointment-says-maryam-nawaz","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: मरियम का आरोप- सेना प्रमुख की नियुक्ति में रोड़ा डाल रहे इमरान, इसी माह रिटायर होंगे बाजवा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: मरियम का आरोप- सेना प्रमुख की नियुक्ति में रोड़ा डाल रहे इमरान, इसी माह रिटायर होंगे बाजवा
Wed, 02 Nov 2022 02:10 PM IST
सुरेंद्र जोशी
लंदन/ इस्लामाबाद
लंदन/ इस्लामाबाद
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 02 Nov 2022 02:10 PM IST
सार
लगभग एक माह पहले लंदन पहुंचीं मरियम नवाज ने पहली बार एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व पीएम इमरान खान को जमकर आड़े हाथों लिया। मरियम ने कहा कि इमरान के इस्लामाबाद की ओर मार्च का का असली एजेंडा मौजूदा सरकार को अगला सेना प्रमुख नियुक्त करने से रोकना है।
विज्ञापन
मरियम नवाज-इमरान खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने पीटीआई नेता इमरान खान पर निशाना साधा है। उन्होंने मंगलवार को आरोप लगाया कि इमरान खान के लंबे मार्च का मुख्य मकसद देश के नए सेना प्रमुख नियुक्त में अडंगा डालना है।
विज्ञापन
जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार मरियम नवाज ने कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान अब पाकिस्तान की राजनीति में हिस्सेदार नहीं रहे हैं। वे अपने विभाजनकारी और नफरतभरे एजेंडे के प्रसार में विफल रहेंगे। मरियम ने आरोप लगाया पीटीआई को एक अपराधी दिमाग वाले व्यक्ति की जरूरत है, जो बिना किसी पछतावे के जनता का पैसा जलसों पर खर्च करे।
विज्ञापन
लगभग एक माह पहले लंदन पहुंचीं मरियम नवाज ने पहली बार एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व पीएम इमरान खान को जमकर आड़े हाथों लिया। मरियम ने कहा कि इमरान के इस्लामाबाद की ओर मार्च का का असली एजेंडा मौजूदा सरकार को अगला सेना प्रमुख नियुक्त करने से रोकना है।
विज्ञापन
सेना प्रमुख नियुक्त करने का अधिकार पीएम शहबाज शरीफ का
मरियम नवाज ने कहा कि इमरान खान को पता होना चाहिए कि सेना प्रमुख की नियुक्ति का अधिकार संवैधानिक व कानूनी रूप से प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का है। अल्लाह की मर्जी से यह काम अच्छे वातावरण में सौहार्दपूर्वक पूरा हो जाएगा। इस प्रक्रिया में इमरान खान की कोई भूमिका नहीं रहने वाली है।
इससे पहले पीएम शरीफ ने कहा था कि इमरान खान ने पिछले माह सेना प्रमुख की नियुक्ति को लेकर पिछले माह सरकार से संपर्क किया था। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार पीएम शरीफ ने इमरान के साथ इस बारे में विचार विमर्श से इनकार कर दिया था।
बाजवा का कार्यकाल 29 नवंबर को खत्म होगा
पाकिस्तान के मौजूदा सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का कार्यकाल 29 नवंबर को खत्म हो रहा है। साझा सरकार के पास उनका उत्तराधिकारी नियुक्त करने में वक्त है। शरीफ सरकार ने कहा है कि वह तय समय पर और संविधान के अनुरूप नए सेना प्रमुख की नियुक्ति करेगी।
पीएमएल-एन नेता मरियम नवाज ने कहा कि इमरान का अंशकालिक मार्च शुरू होने के दो घंटे के भीतर समाप्त हो गया। यह पांच दिनों से लाहौर में फंसा हुआ है। अब हम ऐसी खबरें सुन रहे हैं कि इस्लामाबाद पहुंचने में आठ से दस दिन और लगेंगे।
इस्लामाबाद की ओर पीटीआई का मार्च 29 अक्तूबर 2022 को लाहौर के लिबर्टी चौक से शुरू हुआ है। पीटीआई अध्यक्ष का यह दूसरा लंबा मार्च है। पीटीआई प्रमुख इमरान के 11 नवंबर को इस्लामाबाद पहुंचने की उम्मीद है।