फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan sent smuggler of 20 million masks from Pak to SAARC video conference

पाक से दो करोड़ मास्क तस्करी करवाने वाले को इमरान ने सार्क वीडियो कॉन्फ्रेंस में भेजा

Tue, 17 Mar 2020 06:49 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 17 Mar 2020 06:49 AM IST
सार

पाकिस्तान की इस हरकत से कोरोना वायरस को लेकर पाकिस्तान का गैर-गंभीर रुख भी दिख गया और उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी भी उठानी पड़ी।

विज्ञापन
Imran Khan sent smuggler of 20 million masks from Pak to SAARC video conference
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

कंगाल पाकिस्तानी सरकार की अजीब हरकतें उसे विश्व के सामने शर्मिंदा करवाती रही हैं। ताजा मामला सार्क वीडियो कॉन्फ्रेंस का है, जहां पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने जफर मिर्जा को भेजा। मिर्जा पाकिस्तान से 2 करोड़ मास्क किल्लत के बावजूद तस्करी के जरिए विदेश भेज चुका है। यही नहीं, मिर्जा इस समय इमरान खान का स्वास्थ्य सलाहकार भी है।

विज्ञापन


रविवार को हुई इस कॉन्फ्रेंस में जफर मिर्जा ने भारत के प्रधानमंत्री मोदी सहित सार्क देशों के प्रतिनिधियों व राष्ट्राध्यक्षों से कोरोना के हालात पर पाक का पक्ष रखा था। अंतरराष्ट्रीय मंच मिलने पर उसने बदनीयती दर्शाते हुए कश्मीर मामले को भी उठाने का प्रयास किया था। वहीं तस्करी में उसकी भूमिका की जांच खुद पाकिस्तान की फेडरल जांच एजेंसी (एफआईए) कर रही है। 
विज्ञापन


हाल में इस्लामाबाद जोन के एफआईए निदेशक को मिर्जा केे खिलाफ जांच कर 15 दिन में रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए थे। पाकिस्तान यंग फर्मासिस्ट एसोसिएशन के डॉ. फुरकान इब्राहिम ने मिर्जा पर इस तस्करी के आरोप लगाते हुए इसमें देश की ड्रग रेग्युलेट्री अथॉरिटी की भी मिलीभगत बताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed