फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan send Proposal to dissolve the house sent to the President, Pakistan should start preparing for the elections

इमरान की स्विंग में फंसा विपक्ष: पीएम की सिफारिश के बाद संसद भंग, 90 दिन बाद चुनाव कराने की तैयारी

Sun, 03 Apr 2022 01:16 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 03 Apr 2022 01:16 PM IST
सार

इमरान ने अपने संबोधन की शुरुआत में ही अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग न कराने के डिप्टी स्पीकर के फैसले को सही ठहराया। उन्होंने कहा कि हमें घबराना नहीं है। अल्लाह इस कौम को देख रहा है।

विज्ञापन
Imran Khan send Proposal to dissolve the house sent to the President, Pakistan should start preparing for the elections
इमरान खान - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर रविवार को मतदान नहीं हो सका। नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर ने प्रस्ताव को असंवैधानिक बताते हुए इसे पाकिस्तान के संविधान के अनुच्छेद 5 के तहत रद्द कर दिया। इसके ठीक बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश के नाम संबोधन दिया। इमरान ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति को नेशनल असेंबली भंग करने का प्रस्ताव भेज दिया है। हालांकि 30 मिनट के भीतर ही राष्ट्रपति ने संसद भंग करने की मंजूरी दे दी। अब इस मंजूरी के बाद 90 दिन के भीतर चुनाव कराए जाएंगे। अब इमरान के इस कदम के बाद विपक्ष सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में है।

विज्ञापन


संबोधन में क्या बोले इमरान खान?
इमरान ने अपने संबोधन की शुरुआत में ही अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग न कराने के डिप्टी स्पीकर के फैसले को सही ठहराया। उन्होंने कहा कि हमें घबराना नहीं है, अल्लाह इस कौम को देख रहा है। रमजान को पाकिस्तान वजूद में आया था।  स्पीकर ने आज जो अपनी पावर का इस्तेमाल कर जो फैसला किया है वह बिल्कुल सही है। हम डेमोक्रेट आवाम के पास जाएंगे। आवाम फैसला करेगा कि वो किसे चाहती है। इमरान ने कहा कि इस तरह के भ्रष्ट लोगों से मेरी अपील है कि बाहर से आई पैसे की बोरी से देश का भविष्य तय न करें। जिन लोगों ने ये पैसा लिया है, वे इसे अच्छे कामों में लगाएं। 
विज्ञापन


इमरान ने आगे कहा कि मैं अपनी कौम को कहता हूं कि वे चुनाव की तैयारी करें। किसी बाहरी देश को फैसला नहीं करना है कि देश का भविष्य क्या होगा? मैं  राष्ट्रपति को  सलाह दूंगा और असेंबली भंग हो जाएगी। हमें चुनाव की तैयारी शुरू करनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें किस मुद्दे पर हुआ अविश्वास प्रस्ताव खारिज 
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में डिप्टी स्पीकर ने इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया। डिप्टी स्पीकर ने विदेशी साजिश का आरोप लगाकर अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया। साथ ही उन्होंने इस प्रस्ताव को असंवैधानिक बताया। अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद नेशनल असेंबली की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया है। संसद को भी 25 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। 


संसद में मंत्री फवाद हुसैन ने विपक्ष पर बोला हमला
नेशनल असेंबली में फवाद हुसैन ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि अविश्वास प्रस्ताव आम तौर पर एक लोकतांत्रिक अधिकार है। संविधान के अनुच्छेद 95 के तहत अविश्वास प्रस्ताव दाखिल किया गया है, लेकिन दुर्भाग्य से ये एक विदेशी सरकार द्वारा सत्ता परिवर्तन के लिए की गई साजिश है। फवाद के संबोधन समाप्त होते ही डिप्टी स्पीकर ने अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed