{"_id":"64333064198414ca660426d3","slug":"imran-khan-says-we-wanted-to-get-cheap-russian-crude-oil-just-like-india-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: एक बार फिर इमरान ने भारत की सराहना की, बोले- हम भी उनकी तरह सस्ता रूसी कच्चा तेल हासिल करना चाहते थे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: एक बार फिर इमरान ने भारत की सराहना की, बोले- हम भी उनकी तरह सस्ता रूसी कच्चा तेल हासिल करना चाहते थे
Mon, 10 Apr 2023 03:08 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 10 Apr 2023 03:08 AM IST
सार
इमरान ने एक वीडियो जारी किया उसमें उन्होंने कहा कि हम भारत की तरह ही सस्ता रूसी कच्चा तेल प्राप्त करना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका क्योंकि दुर्भाग्य से अविश्वास प्रस्ताव के कारण मेरी सरकार गिर गई।
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने कई मोर्चों पर भारत की विदेश नीति की प्रशंसा की है इसको लेकर उन्होंने काफी आलोचना झेली। वहीं एक बार फिर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान ने भारत की विदेश नीति की सराहना की और कहा कि इस्लामाबाद भारत की तरह सस्ता रूसी कच्चा तेल प्राप्त करना चाहता था ऐसा करने से पहले ही उनकी सरकार गिर गई।
विज्ञापन
उन्होंने अपने देश के नाम एक वीडियो जारी किया उसमें उन्होंने कहा कि हम भारत की तरह ही सस्ता रूसी कच्चा तेल प्राप्त करना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका क्योंकि दुर्भाग्य से अविश्वास प्रस्ताव के कारण मेरी सरकार गिर गई।
विज्ञापन
इमरान ने ट्वीट किया कि क्वाड का हिस्सा होने के बावजूद भारत ने अमेरिकी दबाव का सामना किया और अपने लोगों की सुविधा के लिए रूस से सस्ता तेल खरीदा। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार एक स्वतंत्र विदेश नीति के माध्यम से इसे हासिल करने की कोशिश कर रही थी।
विज्ञापन
मास्को का दौरा करने वाले पहले पाकिस्तानी पीएम थे इमरान खान
पाकिस्तान अब तक के सबसे खराब आर्थिक संकट से जूझ रहा है और इमरान खान ने इस पर अफसोस जताते हुए कहा कि उनका देश रूसी कच्चे तेल को रियायती दर पर खरीद सकता है, जो कि यूक्रेन युद्ध के बावजूद भारत को दे रहा है। यह याद रखना भी महत्वपूर्ण है कि पिछले साल संघर्ष शुरू होने के दिन वह रूस में थे। उन्होंने क्लिप में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी मुलाकात का जिक्र किया। वहीं इमरान खान पिछले 23 वर्षों में मास्को का दौरा करने वाले पहले पाकिस्तानी पीएम थे।
नवाज पर अरबों की संपत्ति
उन्होंने सितंबर 2022 में एक सार्वजनिक सभा में कहा था कि दुनिया में नवाज के अलावा किसी अन्य नेता के पास अरबों की संपत्ति नहीं है। मुझे एक ऐसे देश के बारे में बताएं जिसके प्रधानमंत्री या नेता के पास देश के बाहर अरबों की संपत्ति है। यहां तक कि हमारे पड़ोसी देश में भी पीएम मोदी के पास भारत के बाहर कितनी संपत्ति है? इससे पहले मई 2022 में, खान ने संयुक्त राज्य अमेरिका के दबाव के बावजूद रूस से सस्ते तेल खरीदने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले की सराहना की थी।