ट्रंप के झूठ पर भारत की प्रतिक्रिया से बौखलाए इमरान ने कहा- मैं हैरान हूं
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के तौर पर अपने पहले अमेरिकी दौरे पर गए इमरान खान ने ट्विटर पर अपनी यात्रा के कुछ अंश साझा किए। इमरान खान ने भारत पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जम्मू-कश्मीर विवाद में मध्यस्थता करने के आमंत्रित करने पर भारत की प्रतिक्रिया से मैं हैरान हूं।
उन्होंने कहा, 'मैं राष्ट्रपति ट्रंप को उनकी शानदार मेहमाननवाजी के लिए शुक्रिया कहना चाहता हूं, पाकिस्तान के दृष्टिकोण को लेकर उनकी समझ और हमारे पूरे प्रतिनिधिमंडल के साथ उनका व्यवहार शानदार था। हमें एतिहासिक व्हाइट हाउस के निजी क्वार्टर्स दिखाने के लिए मैं राष्ट्रपति की सराहना करता हूं।'
1. I want to thank President Trump for his warm & gracious hospitality, his understanding of Pakistan's point of view & his wonderful way of putting our entire delegation at ease. Appreciate the President taking out time to show us the historic White House private quarters.
विज्ञापन विज्ञापन— Imran Khan (@ImranKhanPTI) July 23, 2019
इमरान खान ने कहा, 'मैं राष्ट्रपति ट्रंप को आश्वस्त करना चाहता हूं कि अफगानिस्तान में शांति बहाल करने लिए पाकिस्तान हर संभव प्रयास करेगा। चार दशकों के संघर्ष के बाद लंबे समय से पीड़ित अफगानी शांति के हकदार हैं।'
2. I want to assure President Trump Pakistan will do everything within its power to facilitate the Afghan peace process. The world owes it to the long-suffering Afghan people to bring about peace after 4 decades of conflict.
— Imran Khan (@ImranKhanPTI) July 23, 2019
पाक प्रधानमंत्री ने कहा, 'कश्मीर विवाद को हल करने के लिए भारत और पाक के बीच वार्ता के लिए ट्रंप को मध्यस्थता करने की पेशकश पर भारत की प्रतिक्रिया से हैरान हूं। कश्मीर विवाद ने पिछले 70 साल से इस क्षेत्र को बंधक के जैसा बना दिया है। कश्मीरियों को रोज नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस संघर्ष के समाधान की बहुत जरूरत है।'
3. Surprised by reaction of India to Pres Trump's offer of mediation to bring Pak & India to dialogue table for resolving Kashmir conflict which has held subcontinent hostage for 70 yrs. Generations of Kashmiris have suffered & are suffering daily and need conflict resolution.
— Imran Khan (@ImranKhanPTI) July 23, 2019
अमेरिकी-पाकिस्तानी समुदाय को कहा शुक्रिया
खान ने डीसी में कैपिटल वन अरीना में अमेरिकी-पाकिस्तानियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'मैं पाकिस्तानी-एमेरिकी समुदाय को शुक्रिया कहना चाहता हूं कि वह इतनी बड़ी संख्या में यहां आए और प्रधानमंत्री के तौर पर अमेरिका की मेरी पहली यात्रा पर इतना शानदार स्वागत किया।'
I want to thank the Pakistani-American community for showing up in such large numbers at Capital One Arena in DC to show support and welcome me on my first visit to the USA as PM of Pakistan. pic.twitter.com/pEngooVLZ3
— Imran Khan (@ImranKhanPTI) July 23, 2019