फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan said that Kashmir is the sore point of Pakistan

पाक पीएम इमरान खान बोले, कश्मीर पाकिस्तान की दुखती रग है

Fri, 06 Sep 2019 06:33 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 06 Sep 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
Imran Khan said that Kashmir is the sore point of Pakistan
इमरान खान (फाइल फोटो)

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को कहा कि कश्मीर पाकिस्तान की दुखती रग है और इसके विशेष दर्जे को वापस लेने का भारत का फैसला देश की सुरक्षा एवं अखंडता को चुनौती देता है।

विज्ञापन


इमरान खान ने पाकिस्तान के ‘रक्षा व शहीद दिवस’ पर कहा कि उनकी सरकार ने वैश्विक राजधानियों और संयुक्त राष्ट्र में सक्रिय कूटनीतिक अभियान शुरू किया ताकि वैश्विक समुदाय को कश्मीर के बारे में बताया जा सके जिसका विशेष दर्जा भारत ने पांच अगस्त को खत्म कर दिया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, पाकिस्तान के लिए कश्मीर उसकी कमजोर नस है। उसके दर्जे में बदलाव करना पाकिस्तान की सुरक्षा एवं अखंडता को चुनौती देता है। उन्होंने कहा, मैंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भारत के परमाणु जखीरे की सुरक्षा पर गंभीरता से विचार करने की भी अपील की यह वह मुद्दा है जो दक्षिण एशियाई क्षेत्र को ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को प्रभावित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर वैश्विक समुदाय भारत के परमाणु जखीरे पर ध्यान देने में विफल रहता है तो वे विनाशकारी परिणामों के लिए जिम्मेदार होंगे। खान ने कहा, मैंने पूरी दुनिया से कहा है कि पाकिस्तान युद्ध नहीं चाहता, लेकिन साथ ही पाकिस्तान उसकी सुरक्षा व अखंडता को दी जाने वाली चुनौतियों से बेपरवाह भी नहीं रह सकता।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed