{"_id":"66b201d5659f4f5d7600fb93","slug":"imran-khan-s-party-marks-one-year-of-his-arrest-with-massive-rally-in-kp-province-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: इमरान खान की गिरफ्तारी को एक साल पूरा, पार्टी ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में निकाली विशाल रैली","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: इमरान खान की गिरफ्तारी को एक साल पूरा, पार्टी ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में निकाली विशाल रैली
Tue, 06 Aug 2024 04:28 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Tue, 06 Aug 2024 04:28 PM IST
सार
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के गिरफ्तारी के एक साल हो चुके हैं, इस मौके पर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक विशाल रैली निकाली और अपना विरोध प्रदर्शन जताया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ की रैली (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के गिरफ्तारी के एक साल पूरे होने के मौके पर उनकी पार्टी ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रैली निकाली है। इसके साथ ही पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने इस महीने के अंत तक इस्लामाबाद में इसी तरह की रैली के साथ उनकी रिहाई के लिए ठोस प्रयास करने का संकल्प लिया है।
पार्टी नेताओं ने रैली को किया संबोधित
बता दें कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की रैली सोमवार को पंजाब की सीमा से लगे पार्टी शासित प्रांत के स्वाबी जिले में आयोजित की गई और इस दौरान खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंदापुर के अलावा पार्टी अध्यक्ष गौहर अली खान और महासचिव उमर अयूब ने रैली को संबोधित भी किया।
इस दौरान पीटीआई नेताओं ने कहा कि हमारे नेता इमरान खान को अब और जेल में नहीं रखा जा सकता क्योंकि वह देश की सबसे बड़ी पार्टी के नेता हैं। उन्होंने पार्टी का अगला शक्ति प्रदर्शन राजधानी इस्लामाबाद में इस महीने के अंत तक या सितंबर में करने की घोषणा की और कहा कि कोई भी अधिकारी उन्हें रैली आयोजित करने से नहीं रोक सकता।
विज्ञापन
'इमरान खान अपने विश्वास पर अडिग हैं'
इस्लामाबाद के डी चौक में रैली आयोजित करने की घोषणा करते हुए खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंदापुर ने कहा कि इमरान खान अपने विश्वास पर अडिग हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री देश और उसके बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कदम उठा रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि हमारे संस्थापक अध्यक्ष ने कहा है कि वह देश को किसी के सामने झुकने नहीं देंगे। हमसे आजादी छीनी जा रही है और हम ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि इमरान खान सही मायने में आजादी हासिल करने में विश्वास करते थे।
रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं इमरान खान
पिछले साल 5 अगस्त को इमरान खान को गिरफ्तार किया गया था और अटक जेल में रखा गया था। हालांकि, सितंबर में उन्हें रावलपिंडी की अदियाला जेल में भेज दिया गया था। अगस्त 2018 से अप्रैल 2022 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे खान पर 200 से अधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से कुछ में उन्हें कुछ मामले में दोषी ठहराया गया है।