फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan's party denied permission to hold protest rally in Islamabad

पाकिस्तान: इमरान खान की पार्टी PTI को झटका, चुनावी धांधली के खिलाफ विरोध रैली करने की नहीं मिली अनुमति

Sun, 24 Mar 2024 07:48 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 24 Mar 2024 07:48 PM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई  को आठ फरवरी को हुए चुनाव में धांधली के खिलाफ 30 मार्च को इस्लामाबाद में विरोध रैली की अनुमति नहीं दी गई। 

विज्ञापन
Imran Khan's party denied permission to hold protest rally in Islamabad
पीटीआई पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई आठ फरवरी को हुए चुनाव में कथित धांधली के खिलाफ 30 मार्च को इस्लामाबाद में विरोध रैली की तैयारी कर रही है। इस बीच, पाकिस्तानी अधिकारियों ने पार्टी के प्रदर्शन करने के प्लान को बड़ा झटका दिया है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों के चलते पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी को विरोध रैली करने की अनुमति नहीं दी। 
विज्ञापन


कोर्ट ने दी थी अधिकारी को रिपोर्ट पेश करने के निर्देश
गौरतलब है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने 30 मार्च को एक विरोध रैली आयोजित करने की अनुमति मांगी दी। दो दिन पहले इस्लामाबाद हाईकोर्ट (आईएचसी) के मुख्य न्यायाधीश आमेर फारूक ने इस्लामाबाद के बड़े अधिकारी को मामले पर निर्णय लेने और इस संबंध में एक रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


अनुमति के लिए आईएचसी का करना पड़ा था रूख
बात दें पीटीआई पार्टी ने एनओसी हासिल करने के लिए 15 मार्च और 18 मार्च को इस्लामाबाद के अधिकारी से भी अनुरोध किया था, लेकिन 21 मार्च तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। जिससे उसे हस्तक्षेप करने के लिए आईएचसी का रुख करना पड़ा क्योंकि जिला प्रशासन रैली के अनुरोधों का जवाब नहीं दे रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें रोकने के लिए चुनाव में हुई धांधली- पीटीआई
इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने दावा किया है कि उसने पार्टी समर्थित स्वतंत्र उम्मीदवारों के जरिए नेशनल असेंबली में 180 सीटें जीती हैं। हालांकि, धांधली ने यह सुनिश्चित कर दिया कि संख्या केवल 92 सीटों तक ही सीमित रह गई, जिससे सत्ता में वापस आने का मौका खत्म हो गया। कथित तौर पर पार्टी को अपनी राजनीतिक गतिविधियां जारी रखने में बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। 5 फरवरी को रावलपिंडी में रैली आयोजित करने के इसी तरह के कदम को रावलपिंडी जिला प्रशासन ने इस दलील के साथ खारिज कर दिया था कि इससे चुनाव से पहले कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed