{"_id":"67ace4ce4b51c09d1805915d","slug":"imran-khan-raised-concerns-about-pakistan-general-election-rigging-in-third-open-letter-to-army-chief-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: इमरान खान ने सेना प्रमुख को लिखा तीसरा खुला पत्र, 2024 के आम चुनावों में कथित धांधली पर जताई चिंता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: इमरान खान ने सेना प्रमुख को लिखा तीसरा खुला पत्र, 2024 के आम चुनावों में कथित धांधली पर जताई चिंता
Wed, 12 Feb 2025 11:43 PM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:43 PM IST
सार
इमरान खान के वकील फैसल चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) संस्थापक ने पत्र में चुनावों में बहुसंख्यकों के मुकाबले अल्पसंख्यकों को प्राथमिकता दिए जाने का मुद्दा उठाया है। जबकि, खान ने अपने पिछले पत्रों में सेना और जनता के बीच बढ़ती दूरी का दावा किया था। उन्होंने सेना प्रमुख से जनता का विश्वास जीतने की अपील की थी।
विज्ञापन
इमरान खान, पूर्व प्रधानमंत्री
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को अपना तीसरा खुला पत्र लिखा। इस पत्र में उन्होंने 2024 के आम चुनावों में कथित धांधली को लेकर अपनी चिंता जाहिर की।
विज्ञापन
खान के वकील फैसल चौधरी ने रावलपिंडी की अदियाला जेल के बाहर मीडिया से बात की। इस दौरान चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) संस्थापक खान ने पत्र में चुनावों में बहुसंख्यकों के मुकाबले अल्पसंख्यकों को प्राथमिकता दिए जाने का मुद्दा उठाया है। जबकि, खान ने अपने पिछले पत्रों में सेना और जनता के बीच बढ़ती दूरी का दावा किया था। उन्होंने सेना प्रमुख से जनता का विश्वास जीतने की अपील की थी।
विज्ञापन
आतंकवाद में वृद्ध पर भी जताई चिंता
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वकील चौधरी ने खान का हवाला देते हुए कहा, 'चुनाव में धांधली करके धन शोधकों को सत्ता में लाया गया।' उन्होंने कहा कि खान आतंकवाद में वृद्धि के बारे में भी चिंता जताई, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि यह कानून के शासन की कमी के कारण है।
विज्ञापन
खान ने प्रतिभा पलायन को भी उजागर किया। उन्होंने बताया कि लगभग 1.8 मिलियन लोग पाकिस्तान छोड़ चुके हैं, जबकि 20 बिलियन अमेरिकी डॉलर की पूंजी भी देश से बाहर जा चुकी है।
न्यायिक आयोग के गठन की मांग पर अड़ी पीटीआई
वकील चौधरी ने कहा कि पीटीआई अभी भी 9 मई, 2023 और 26 नवंबर, 2024 की घटनाओं पर न्यायिक आयोग के गठन की मांग कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले साल 8 फरवरी को हुए चुनावों के बाद भी पंजाब में पीटीआई कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई जारी है।
पीटीआई नेतृत्व के साथ साझा किया पत्र
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वकील चौधरी ने बताया कि खान ने पत्र की सामग्री पीटीआई नेतृत्व के साथ साझा की, उन्होंने कहा कि पत्र में छह मुख्य बिंदु शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पत्र में गहन संरचनात्मक सुधारों की आवश्यकता, सरकार की नीतियों से लोकतंत्र को होने वाले नुकसान और अन्य महत्वपूर्ण मामलों जैसे मुद्दों को संबोधित किया जाएगा।