{"_id":"628d44eba8e4216e455facb0","slug":"imran-khan-party-protest-march-today-alert-being-taken-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan Political Rally: इमरान की रैली विफल करने में जुटी सरकार, कई शहरों में धारा 144, धरपकड़ तेज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan Political Rally: इमरान की रैली विफल करने में जुटी सरकार, कई शहरों में धारा 144, धरपकड़ तेज
Wed, 25 May 2022 01:48 PM IST
देव कश्यप
एजेंसी, पेशावर।
एजेंसी, पेशावर।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 25 May 2022 01:48 PM IST
सार
इमरान खान ने कहा कि वह 25 मई को श्रीनगर राजमार्ग पर दोपहर तीन बजे लोगों से मिलेंगे। तारीख की घोषणा करने से पहले, इमरान ने अपने मार्च के उद्देश्य के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान सरकार ने पूर्व पीएम इमरान खान और उनके समर्थकों के आज निकलने वाले विरोध मार्च पर रोक के बाद इसे विफल करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। सड़कें बंद कर दी गई हैं और इमरान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI)पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पाक सरकार का कहना है कि वह पीटीआई के भ्रामक एजेंडे के प्रचार को रोकने के लिए प्रतिबंधात्मक कदम उठा रही है। 69 वर्षीय इमरान खान ने शनिवार को एलान किया था कि वे नेशनल असेंबली भंग कर जल्दी चुनाव की मांग को लेकर 25 मई को अपने समर्थकों के साथ लाहौर से इस्लामाबाद कूच करेंगे।
विज्ञापन
कई शहरों में धारा 144 लगाई गई
सरकार ने लाहौर, कराची व रावलपिंडी में रैली रोकने के लिए धारा 144 लगा दी है। कुछ अन्य शहरों में भी प्रतिबंधात्मक धारा लगाई गई है। पंजाब प्रांत के गृह सचिव सैयद अली मुर्तजा ने कहा कि पुलिस की मदद के लिए पाक रेंजर्स तैनात किए गए हैं। अन्य जिलों से भी 4 हजार से ज्यादा जवानों को इस्लामाबाद बुलाया गया है।
विज्ञापन
बलिदान के लिए तैयार रहें : इमरान
पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान ने अपनी रैली में लोगों को बड़ी तादाद में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। बुधवार की रैली से पूर्व पेशावर में अपनी पार्टी की कोर कमेटी की बैठक के बाद इमरान खान ने कहा कि वह 25 मई को श्रीनगर राजमार्ग पर दोपहर तीन बजे लोगों से मिलेंगे। इमरान ने अपने मार्च के उद्देश्य के बारे में भी बताया। डॉन अखबार ने खान के हवाले से बताया, मैं चाहता हूं कि हर क्षेत्र के लोग मार्च में आएं क्योंकि यह जिहाद है, राजनीति नहीं। मैंने पूरी टीम को बताया है कि जीवन के बलिदान के लिए सभी तैयार रहें।
सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी
उधर, पाकिस्तान की शहबाज शरीफ नीत साझा सरकार ने खान की जल्दी चुनाव की मांग ठुकरा दी है। सरकार ने कहा कि वह अपना कार्यकाल पूरा करेगी और चुनाव अगले साल ही होंगे। शरीफ सरकार ने पहले इमरान की पार्टी को विरोध मार्च की इजाजत दे दी थी, लेकिन रैली में हिंसा व अशांति की आशंका को देखते हुए मंगलवार को अनुमति वापस ले ली।
पीटीआई के 100 से अधिक कार्यकर्ता गिरफ्तार
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी के 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को जल्दी चुनाव कराने की मांग को लेकर इस्लामाबाद तक मार्च करने के खिलाफ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पुष्टि की कि यह गिरफ्तारी सत्तारूढ़ पार्टी पीएमएल-एन के कहने पर की गई थी। सोमवार देर रात पीटीआई कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई शुरू की गई थी।
दावोस में बोले बिलावल : भारत से अच्छे रिश्तों का दिन आएगा
उधर, स्विट्जरलैंड के दावोस में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने बुधवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि एक दिन ऐसा आएगा जब उनका देश भारत के साथ कूटनीतिक और आर्थिक रूप से भी जुड़ सकेगा। जरदारी ने पाकिस्तान के आर्थिक और व्यापार अवसरों को खोलने करने के लिए आवश्यक विभिन्न कदमों के बारे में भी बात की। इसके साथ ही कहा कि आज नहीं तो कल, वह दिन आएगा। उस दिन हम अपनी पूरी आर्थिक क्षमता को अनलॉक करेंगे और अपने पड़ोसियों के बीच हर तरह की समृद्धि के फल बांटेंगे।