फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan outshines Shahrukh and Salman in acting skills, says Pakistan Democratic Movement chief

Pakistan: 'शाहरुख और सलमान से भी अच्छी एक्टिंग कर लेते हैं इमरान खान', पीडीएम प्रमुख ने कसा तंज

Mon, 07 Nov 2022 12:14 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 07 Nov 2022 12:14 PM IST
सार

पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने इमरान खान को ड्रामेबाज बताया है।

विज्ञापन
Imran Khan outshines Shahrukh and Salman in acting skills, says Pakistan Democratic Movement chief
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने कहा है कि पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान पर जोरदार हमला बोला है। फजलुर रहमान ने कहा कि इमरान खान पर हमला महज एक नाटक था। उन्होंने कहा कि इमरान खान ने अभिनय कौशल में शाहरुख खान और सलमान खान को भी पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि एक जनसभा के दौरान इमरान खान को पैर में एक शख्स ने गोली मार दी थी। गुरुवार को दाहिने पैर में गोली लगने से घायल खान को सफल सर्जरी के बाद रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब उन्हें लाहौर में एक निजी आवास में स्थानांतरित कर दिया गया है।

विज्ञापन


खान की चोटों को लेकर भ्रम अभी भी बनी हुई:  फजलुर रहमान
इमरान खान को लगी चोटों पर संदेह जताते हुए फजलुर रहमान ने कहा कि इमरान ने अभिनय कौशल में बॉलीवुड सितारों शाहरुख खान और सलमान खान को भी पीछे छोड़ दिया है। शुरुआत में वजीराबाद प्रकरण के बारे में सुनकर मुझे इमरान खान से सहानुभूति हुई थी, लेकिन अब ऐसा लगता है कि यह एक नाटक था। उन्होंने कहा कि खान की चोटों को लेकर भ्रम अभी भी बनी हुई है। यह स्पष्ट नहीं है कि इमरान पर एक गोली चलाई गई या अधिक और चोट एक पैर में लगी या दोनों पर।
विज्ञापन


यह कैसे संभव है कि एक गोली टुकड़े-टुकड़े हो गई?: फजलुर रहमान
यह कैसे संभव है कि एक गोली टुकड़े-टुकड़े हो गई? हमने बम के टुकड़े के बारे में सुना है, लेकिन गोली के बारे में नहीं। अंधे लोगों ने खान के झूठ को स्वीकार कर लिया है। जब हमने खान पर हमले के बारे में सुना तो हमने गोलीबारी की घटना की भी निंदा की लेकिन अब मुझे भी संदेह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली निकालने का इलाज कैंसर के अस्पताल में क्यों?: फजलुर रहमान
फजलुर रहमान  ने हैरानी जताते हुए कहा कि गोली लगने का इलाज कैंसर अस्पताल में क्यों किया जा रहा है। खान ने अपने धर्मार्थ संगठन के स्वामित्व वाले शौकत खानम अस्पताल में ही सर्जरी क्यों करवाई। जेयूआई-एफ प्रमुख ने  चिकित्सक के एक बयान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने पहली बार सुना है कि महाधमनी भी पिंडली में मौजूद है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने उनके हवाले से कहा कि डॉक्टरों के बयानों में साफ विरोधाभास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed