फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan once again appeared before investigation team to record statement in wake of terrorism cases

Pakistan: इमरान खान एक बार फिर बयान दर्ज कराने जांच टीम के सामने हुए पेश, 45 मिनट तक चली पूछताछ

Sat, 15 Jul 2023 12:51 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 15 Jul 2023 12:51 AM IST
सार

पीटीआई नेता असद उमर ने बताया कि इमरान खान शुक्रवार को डीआईजी कामरान आदिल की अध्यक्षता वाली जांच टीम के सामने पेश हुए थे। इस दौरान उन्होंने अपना बयान दर्ज करवाया और जांच टीम के सवालों के जवाब दिए। पूछताछ करीब 45 मिनट तक चली।

विज्ञापन
Imran Khan once again appeared before investigation team to record statement  in wake of terrorism cases
Imran Khan - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इमरान खान एक बार फिर पंजाब पुलिस की संयुक्त जांच टीम के समक्ष पेश हुए। उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज 10 आतंकी मामलों में अपना बयान दर्ज कराया।

विज्ञापन


अदालत से खान को मिली राहत
पीटीआई नेता असद उमर ने बताया कि इमरान खान शुक्रवार को डीआईजी कामरान आदिल की अध्यक्षता वाली जांच टीम के सामने पेश हुए थे। इस दौरान उन्होंने अपना बयान दर्ज करवाया और जांच टीम के सवालों के जवाब दिया। पूछताछ करीब 45 मिनट तक चली। इसके अलावा, न्यायमूर्ति अमजद रफीक ने शुक्रवार को खान की एक याचिका पर अंतरिम स्थगन आदेश पारित किया और 21 जुलाई तक सुनवाई स्थगित कर दी। बता दें, इमरान खान इससे पहले भी 11 जुलाई को दो जांच टीम के सामने पेश हुए थे। उस वक्त खान ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यासिर अफरीदी और पुलिस अधीक्षक रुखसार मेहदी की अध्यक्षता वाली दो जांच टीमों के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए थे। इस दौरान उनसे 25 सवाल पूछे गए थे।

विज्ञापन

जानिए, पहली पूछताछ के बाद क्या बोले थे खान
इमरान खान ने 11 जुलाई को पूछताछ के बाद बताया था कि मैं नौ मई की घटना की जिम्मेदारी कभी नहीं लूंगा क्योंकि मेरे साथ साजिश की गई थी। कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने मेरे खिलाफ साजिश रची थी। सरकार मुझे और मेरी पार्टी को कानूनी शिकंजे में जकड़ना चाहती है। मैं सहमत नहीं हूं कि नौ मई की घटनाओं में पीटाआई कार्यकर्ता शामिल थे, क्योंकि मेरे पास उन घटनाओं से जुड़ी साजिश के सबूत हैं। इमरान ने कहा कि वे मुझे राजनीति से खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन वे अपने मकसद पर कायम नहीं हो सकते। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed