फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan meet China Prime Minister in Presence of Pak Army Chief Qamar Javed Bajwa

चीनी प्रधानमंत्री से मिले इमरान खान, पाक सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा का रहा दखल

Wed, 09 Oct 2019 02:53 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 09 Oct 2019 02:53 AM IST
सार

  • पाक की राजनीति में बढ़ती जा रही है आर्मी चीफ जनरल की रुचि 
  • इमरान की शी जिनपिंग के साथ मुलाकात में भी रहने की संभावना
  • पाकिस्तान के मामलों में बड़ी भूमिका चाहते हैं बाजवा : पाक मीडिया
  • सेना प्रमुख को हाल ही में दिया गया है तीन साल का सेवा विस्तार

विज्ञापन
Imran Khan meet China Prime Minister in Presence of Pak Army Chief Qamar Javed Bajwa
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : ट्विटर

विस्तार

पाकिस्तान के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ बैठक करने के बाद ‘आर्थिक तख्तापलट’ की अटकलों के बीच आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा की पाकिस्तान की राजनीति में रुचि बढ़ती जा रही है। मंगलवार को चीन दौरे पर पहुंचे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बीजिंग में चीन के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान बाजवा भी उनके साथ मौजूद थे।

विज्ञापन


यह पहला मौका नहीं है जब बाजवा पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के साथ विदेश दौरे पर हैं। कुछ महीने पहले वह इमरान के साथ अमेरिका के दौरे पर गए थे। पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तानी मीडिया में ऐसी खबरें छपी हैं कि जनरल बाजवा देश के मामलों में बड़ी भूमिका चाहते हैं। पाकिस्तानी आर्मी चीफ को हाल ही में तीन साल का सेवा विस्तार दिया गया है। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान ने बाजवा की मौजूदगी में चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग से मुलाकात की। माना जा रहा है कि वह इमरान की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के दौरान भी मौजूद रहेंगे। एक अलग बैठक में बाजवा ने सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के वाइस चेयरमैन शू किलियांग से मिलकर सैन्य संबंदों पर चर्चा की। इमरान का बीजिंग दौरा चीनी राष्ट्रपति की भारत यात्रा से ठीक पहले हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed