फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan discussed Kashmir issue with Xi Jinping and other chinese leaders in Beijing

बीजिंग में शी जिनपिंग के सामने इमरान खान ने फिर अलापा कश्मीर राग

Mon, 29 Apr 2019 08:42 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 29 Apr 2019 08:42 AM IST
विज्ञापन
Imran Khan discussed Kashmir issue with Xi Jinping and other chinese leaders in Beijing
इमरान खान-शी जिनपिंग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अन्य चीनी नेताओं के साथ कश्मीर मुद्दे पर बातचीत की है। उन्होंने एक बार फिर से चीन को इसमें खींचने की कोशिश की। रविवार को बीजिंग में खान ने पाकिस्तान एंड चाइना इनवेस्टमेंट फोरम में उम्मीद जताई कि उनके और भारत के बीच चुनाव बाद संबंधों में सुधार आएगा।

विज्ञापन


खान ने रेडियो पाकिस्तान पर कहा, 'हम अपने पूर्वी पड़ोसी के साथ एक शिष्ट संबंध स्थापित करना चाहते हैं और इस बात की संभावना है कि हम कश्मीर मुद्दे को बातचीत से सुलझा लेंगे। चीजों में सुधार होगा।' खान ने चीनी राष्ट्रपति से ऐसे समय पर मुलाकात की है जब चीन आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने को लेकर अपने रुख पर अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस के दबाव में पुनर्विचार कर रहा है। चीन अकेला ऐसा देश है जो पाकिस्तान के समर्थन में है।
विज्ञापन


शी ने खान के साथ काफी लंबी बातचीत की और उन्होंने पाकिस्तान को चीन का हर परिस्थिति में साथ देने वाले रणनीतिक सहयोगी करार दिया है। यह बीजिंग का संकेत हो सकता है कि वह खान को मसूद अजहर पर नकेल कसने के लिए राजी करे। चीन ने पाकिस्तान को यह सुनिश्चित किया है कि वह हर मुश्किल समय में उसका समर्थन करेगा। चीनी नेता आमतौर पर आश्वासनों और वित्तीय सहायता के जरिए कठिन कदमों को नम्रता मे बदल देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के बाद चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग ने कहा, 'बेशक अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय परिस्थितियों बदल जाएं लेकिन चीन पाकिस्तान को उसकी संप्रभुता और राष्ट्रीय गरिमा की रक्षा करने में मजबूती से समर्थन, राष्ट्रीय परिस्थितियों के अनुकूल विकास का मार्ग चुनने, आतंकवादी और चरमपंथी ताकतों से मुकाबला करने, बाहरी वातावरण से सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मामलों में एक रचनात्मक भूमिका निभाता रहेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed