फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Ex-Prime Minister Imran Khan Resumes Haqeeqi Azadi March From Wazirabad To Islamabad News In Hindi

Pakistan: पाक सरकार के खिलाफ इमरान का आजादी मार्च फिर से शुरू, लोगों से बोले- रास्तों से हटा दें अवरोध

Fri, 11 Nov 2022 09:43 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, इस्लामाबाद
एएनआई, इस्लामाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 11 Nov 2022 09:43 AM IST
सार

इमरान खान ने कहा कि हमारा लंबा मार्च एक बार फिर से शुरू हो गया है, मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं से तत्काल प्रभाव से सड़क अवरोधों को समाप्त करने का आह्वान कर रहा हूं।

विज्ञापन
Pakistan Ex-Prime Minister Imran Khan Resumes Haqeeqi Azadi March From Wazirabad To Islamabad News In Hindi
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान घायल होने के बाद फिर से उसी रंग नजर आ रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को एक बार फिर सत्तारूढ़ पीएमएल-एन गठबंधन सरकार के खिलाफ अपना आजादी मार्च फिर शुरू कर दिया है। वहीं इमरान ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह सड़कों से अवरोधों को हटा दें।

विज्ञापन


ट्वीट करते हुए इमरान खान ने कहा कि हकीकी आजादी के लिए हमारा लंबा मार्च एक बार फिर से शुरू हो गया है, मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं से तत्काल प्रभाव से सड़क अवरोधों को समाप्त करने का आह्वान कर रहा हूं। बता दें कि पिछले हफ्ते उनको जान से मारने के इरादे से एक आरोपी ने गोली चला दी थी, जो उनके पैर पर लगी थी। जिसके बाद उनके प्रशंसकों ने रास्ते जाम कर दिए थे।
विज्ञापन


हमारे हौसले बुलंद
पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री कुरैशी ने ट्वीट किया कि असली आजादी मार्च की यात्रा फिर से वजीराबाद से शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि हमारे हौसले बुलंद हैं। हमारे लोगों की मेहनत और हमारे शहीदों के बलिदान का निश्चित रूप से भुगतान होगा। चलो, दोस्तों! इंशाअल्लाह। साथ ही कहा कि अध्यक्ष इमरान खान खुद रावलपिंडी से इस काफिले का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीटीआई के सोशल मीडिया अकाउंट से जारी एक प्रेस रिलीज में इमरान खान ने जानकारी दी थी कि मैं लाहौर से मार्च को संबोधित करूंगा और अगले 10 से 14 दिनों के भीतर यह रावलपिंडी पहुंच जाएगा। वहीं हमले को लेकर इमरान खान ने गठबंधन सरकार और मेजर जनरल नसीर फैसल को हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

इससे पहले इमरान खान ने कहा था कि उन्हें दो महीने पहले उनकी हत्या की साजिश के बारे में जानकारी लग गई थी। साथ ही कहा था कि वह लंबे मार्च में भाग लेने वाले समर्थकों को अपने संबोधन के जरिये कथित रूप से साजिश में शामिल एक दूसरे सैन्य अधिकारी के नाम का खुलासा करेंगे।


इमरान खान, उनके बेटों को अतिरिक्त सुरक्षा दी गई
इस बीच इमरान खान पर पंजाब में हुए हमले के कुछ दिन बाद उनकी और उनके बेटों की सुरक्षा में खैबर पख्तूनख्वा प्रांतीय पुलिस से कमांडो का एक अतिरिक्त दस्ता तैनात किया गया है। लाहौर में खान और उसके परिवार की सुरक्षा के लिए खैबर पख्तूनख्वा (केपी) प्रांतीय पुलिस के कमांडो का अतिरिक्त दस्ता तैनात किया गया है। पार्टी ने बताया कि  केपी पुलिस के कमांडो के एक विशेष दस्ते ने शुक्रवार को इमरान खान और उनके बेटों की निजी सुरक्षा संभाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed