फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan asks citizens to declare their assets by June 30

मोदी के नक्शेकदम पर इमरान खान, बेनामी संपत्ति घोषित करने का दिया अल्टीमेटम

Tue, 11 Jun 2019 03:13 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Tue, 11 Jun 2019 03:13 AM IST
विज्ञापन
Imran Khan asks citizens to declare their assets by June 30
इमरान खान (फाइल फोटो)

पाकिस्तान की वित्तीय हालत किस हद तक बिगड़ चुकी है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री इमरान खान को बाकायदा एलान करना पड़ा कि देश के लोग 30 जून तक अपनी अघोषित संपत्ति घोषित करें। खान ने राष्ट्र के नाम संबोधन में अल्टीमेटम दिया कि देश के नागरिक अपनी संपत्ति की घोषणा करके कर माफी योजना का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए मंगलवार को घोषित होने वाले संघीय बजट से पहले राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि यदि हम एक महान देश बनना चाहते हैं तो हमें खुद को बदलने की जरूरत होगी। पाक पीएम ने कहा, लोगों के पास अपनी बेनामी संपत्ति, बेनामी बैंक खातों और विदेशों में रखे गए धन की घोषणा करने के लिए 30 जून तक का समय है। इसके बाद किसी को यह मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारी एजेंसियों के पास बेनामी खातों और संपत्तियों के बारे में जानकारी है।
विज्ञापन


इमरान ने कहा यदि आप टैक्स नहीं चुकाएंगे तो हम देश को आगे ले जाने में सफल नहीं हो पाएंगे। इमरान खान ने लोगों से मार्मिक अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों का भविष्य सुनिश्चित करें ताकि हम इस देश को अपने देश को पैरों पर खड़ा करने और लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में मदद कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सबसे कम टैक्स देते हैं पाकिस्तानी

पाक पीएम इमरान खान ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि पाकिस्तानी लोग दुनिया में सबसे कम टैक्स देते हैं और अगर लोग चाहें तो हमारा देश करों से 10,000 अरब रुपये तक एकत्रित कर सकता है। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में पाकिस्तान का कर्ज 6,000 अरब रुपये से 30,000 अरब रुपये हो गया है।

झूठ का पैकेट है राष्ट्र संबोधन : विपक्ष

इमरान खान ने अपने संदेश में कर सुधारों और अर्थव्यवस्था संबंधी उपायों की चर्चा की लेकिन पीएमएल-एन प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने पीएम के राष्ट्र के नाम संबोधन को झूठ का पैकेट करार दिया। मरियम ने कहा कि पीएम इमरान ने एक बार फिर उस राष्ट्र का प्रचार किया है जिनकी उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed