फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Important missions of NASA Dependent on the success of Chandrayaan-2

चंद्रयान-2 की कामयाबी पर टिके हैं नासा के महत्वपूर्ण मिशन, चंद्रयान के 14 उपकरणों में से एक नासा का

Sat, 07 Sep 2019 01:01 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: देव कश्यप Updated Sat, 07 Sep 2019 01:01 AM IST
सार

  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा समेत कई अंतरिक्ष विज्ञानी चंद्रयान-2 पर नजर रखे हुए हैं
  • चंद्रयान-2 की कामयाबी से चंद्रमा के भूगोल और उसकी बनावट और आंतरिक संरचना के बारे में उनकी समझ बढे़गी
  • अमेरिका में भारतीय दूतावास में चंद्रयान-2 के सीधा प्रसारण देखने की व्यवस्था की गई है

विज्ञापन
Important missions of NASA Dependent on the success of Chandrayaan-2

विस्तार

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा समेत कई अंतरिक्ष विज्ञानी चंद्रयान-2 पर नजर रखे हुए हैं। इन वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि इस मिशन की कामयाबी से चंद्रमा के भूगोल और उसकी बनावट और आंतरिक संरचना के बारे में उनकी समझ बढे़गी। अमेरिका में भारतीय दूतावास में चंद्रयान-2 के सीधा प्रसारण देखने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी में अप्लायड फिजिक्स लेबोरेटरी की अंतरिक्ष विज्ञानी ब्रेट डेनेवी ने कहा, जिस जगह चंद्रयान-2 उतरेगा, वह बेहद अलबेली जगह है। यान से सतह पर पानी की मौजूदगी और उसकी मात्रा के बारे में सूचना मिलने की उम्मीद है, जिसका पता यान में लगे व्यापक तरंगों और रोशनी वाले स्पेक्ट्रोमीटर आसानी से लगा लेंगे। चंद्रयान-2 अपने साथ 14 उपकरण लेकर गया है, जिसमें से 13 तो भारत के हैं, जबकि एक नासा का है।
विज्ञापन


वहीं, नासा में ग्रहों का अध्ययन करने वाले वैज्ञानिक डेव विलियम्स का कहना है कि चंद्रयान-2 से हमें उन जटिल सवालों के जवाब मिलेंगे, जो अभी तक अनसुलझे रह गए हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना में लुनार एंड प्लेनेेटरी लेबोरेटरी के निदेशक टिमोथी स्विंडल के मुताबिक, भारत के इस मिशन से वैज्ञानिकों को यह उम्मीद बढ़ी है कि चांद की उत्पत्ति के बारे में उनकी समझ और बढे़गी और साथ ही भविष्य के मिशनों के लिए पानी की तलाश भी पूरी होने की उम्मीद बढ़ गई है। हम जानते हैं कि चांद पर पानी तो है, मगर हम यह नहीं जानते कि वहां कितना पानी है और इसका पता कैसे चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed