फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   impact on young children ability to learn and understand in Corona epidemic

कोरोना महामारी: छोटे बच्चों के सीखने और समझने की क्षमता पर पड़ा असर

Tue, 27 Jul 2021 05:19 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 27 Jul 2021 05:19 AM IST
सार

  • ब्रिटेन के वैज्ञानिकों का 200 अभिभावकों पर अध्ययन के बाद दावा
  • सप्ताह में एक दिन प्रशिक्षण तो औसतन छोटे बच्चों ने सीखा 24 शब्द

विज्ञापन
impact on young children ability to learn and understand in Corona epidemic
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना महामारी के कारण छोटे बच्चों का जीवन अधिक संघर्षपूर्ण हो गया है।  ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स के भाषा विकास विभाग की विशेषज्ञ डॉ. कैथरीन डेविस का कहना है कि छोटे बच्चे खासतौर पर जो महामारी के दौर में चलने-बोलने के साथ पढ़ना-लिखना सिख रहे हैं, उन्हें अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


प्रो. कैथरीन डेविस बताती हैं कि हाल ही में हुए एक ताजा अध्ययन में पता चला है कि महामारी के बीच सप्ताह में एक भी दिन जिन बच्चों ने प्ले स्कूल ऑनलाइन अटेंड किया या किसी ने उन्हें प्रशिक्षित किया उन्होंने औसतन 24 या इससे अधिक शब्दों को जाना और समझा।
विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि जिन परिवारों ने बच्चों को समझाने और सिखाने पर जोर नहीं दिया उनमें बोलने, समझने और शब्दों को पहचानने में दिक्कत देखी गई। ऐसे में बच्चों के बेहतर लालन पोषण के साथ कहानी और गाना सुनाने के साथ रोचक कार्यक्रम दिखाने से भी उनके भीतर शब्द अंकुरित होते हैं और वे अपनी भावनाओं को उन शब्दों के जरिए व्यक्त करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोचने-समझने की क्षमता होती मजबूत
विशेषज्ञों का कहना है कि छोटे बच्चे जब चलना-फिरना शुरू करते हैं। अपने भाव को व्यक्त करने की कोशिश करते हैं। ये वही वक्त होता है जब उनके भीतर सोचने-समझने की कला विकसित होती है।


बच्चे जैसे-जैसे चीजों को समझते हैं उनकी सोचने और समझने की क्षमता मजबूत होती है। इस दौरान उनके मस्तिष्क में एक क्त्रिस्या होती है और अपने स्तर से वे अपना भला-बुरा भी समझते हैं। यही कारण है कि वो नन्हीं उम्र में भी किसी स्थिति से बचाव के लिए वे पूरी कोशिश करते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed