{"_id":"682478f2fbae26feab04e031","slug":"imf-gives-second-installment-of-1-023-billion-to-pakistan-virtual-discussion-on-budget-begins-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"IMF: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने पाकिस्तान को दी 1.023 अरब डॉलर की दूसरी किस्त, बजट पर वर्चुअल चर्चा शुरू","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
IMF: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने पाकिस्तान को दी 1.023 अरब डॉलर की दूसरी किस्त, बजट पर वर्चुअल चर्चा शुरू
Wed, 14 May 2025 04:35 PM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: बशु जैन
Updated Wed, 14 May 2025 04:35 PM IST
सार
आईएमएफ ने पिछले सप्ताह विस्तारित निधि सुविधा (ईएफएफ) के तहत पाकिस्तान को एक अरब डॉलर की रकम जारी करने की मंजूरी दी थी। बैंक ने कहा कि धनराशि जारी करने का निर्णय आईएमएफ द्वारा ईएफएफ व्यवस्था द्वारा समर्थित पाकिस्तान के आर्थिक सुधार कार्यक्रम की पहली समीक्षा पर संतोष व्यक्त करने के बाद लिया गया।
विज्ञापन
आईएमएफ और शहबाज शरीफ
- फोटो : ANI
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने पाकिस्तान को विस्तारित निधि सुविधा कार्यक्रम के तहत 1.023 अरब अमेरिकी डॉलर की दूसरी किस्त जारी की है। इसके अलावा आईएमएफ ने पाकिस्तान के बजट को लेकर वर्चुअल चर्चा शुरू कर दी है। आईएमएफ ने कहा कि दूसरी किस्त की राशि 16 मई को सप्ताह समाप्त होने पर उसके विदेशी मुद्रा भंडार में दर्शाई जाएगी।
आईएमएफ ने पिछले सप्ताह विस्तारित निधि सुविधा (ईएफएफ) के तहत पाकिस्तान को एक अरब डॉलर की रकम जारी करने की मंजूरी दी थी। बैंक ने कहा कि धनराशि जारी करने का निर्णय आईएमएफ द्वारा ईएफएफ व्यवस्था द्वारा समर्थित पाकिस्तान के आर्थिक सुधार कार्यक्रम की पहली समीक्षा पर संतोष व्यक्त करने के बाद लिया गया।
ये भी पढ़ें: 'आंतकी खतरे से निपटने में मदद को तैयार', भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर बोले ब्रिटेन के विदेश मंत्री
विज्ञापन
आईएमएफ ने कहा कि ईएफएफ के तहत पाकिस्तान के नीतिगत प्रयासों ने चुनौतीपूर्ण वैश्विक माहौल के बीच अर्थव्यवस्था को स्थिर करने और विश्वास के पुनर्निर्माण में पहले ही महत्वपूर्ण प्रगति की है। बैंक ने कहा कि पाकिस्तान का वित्तीय प्रदर्शन मजबूत रहा है। वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में सकल घरेलू उत्पाद का दो प्रतिशत प्राथमिक अधिशेष हासिल किया गया। इससे पाकिस्तान वित्त वर्ष 2025 के अंत में सकल घरेलू उत्पाद के 2.1 प्रतिशत के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
अप्रैल के अंत में पाकिस्तान का सकल भंडार 10.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जो अगस्त 2024 में 9.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक था। जून 2025 के अंत तक इसके 13.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें: चीन को रास नहीं आया पाकिस्तान का सीजफायर सरेंडर, शहबाज शरीफ पर बिफरा; समझिए क्या है क्रोनोलॉजी
आईएमएफ ने शुरू की वर्चुअल वार्ता
आईएमएफ ने पाकिस्तान को दिए कर्ज के बीच वर्चुअल वार्ता शुरू कर दी है। जो 16 मई तक जारी रहेगी। सूत्रों ने बताया कि आईएमएफ ने पाकिस्तान के लिए एक नया मिशन प्रमुख नियुक्त किया है और सुरक्षा स्थिति के अधीन मिशन प्रमुख के अब सप्ताहांत में इस्लामाबाद की यात्रा करने की उम्मीद है। आईएमएफ टीम के शनिवार को इस्लामाबाद पहुंचने और 23 मई तक वहां रहने की उम्मीद है। आईएमएफ ने बुल्गारियाई मूल की कर्मचारी इवा पेट्रोवा को पाकिस्तान में नया मिशन प्रमुख नियुक्त किया है। वह निवर्तमान मिशन प्रमुख नाथन पोर्टर के साथ चर्चा में शामिल होंगी।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन