{"_id":"5e9512e08ebc3e6fea5a5ba5","slug":"imf-approves-debt-relief-for-25-poor-countries-in-fight-against-coronavirus-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid19: अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने नेपाल, अफगानिस्तान समेत 25 गरीब देशों को ऋण में राहत दी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Covid19: अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने नेपाल, अफगानिस्तान समेत 25 गरीब देशों को ऋण में राहत दी
Tue, 14 Apr 2020 07:03 AM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 14 Apr 2020 07:03 AM IST
विज्ञापन
IMF
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कोरोना महामारी को देखते हुए 25 गरीब देशों को ऋण में राहत दी है। इसकी वजह से ये सभी देश कोविड-19 से लड़ने के लिए अपने यहां फंड जमा कर पाएंगे। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय संस्था ने बड़ा फैसला लेते हुए इन गरीब मुल्कों के लिए छह महीने तक की राहत दी।
विज्ञापन
Countries granted immediate debt service relief over an initial 6-month period on their IMF obligations can now channel more financial resources towards vital #COVID19 emergency medical and other relief efforts. https://t.co/CHMbs5qCCs
— IMF (@IMFNews) April 13, 2020
विज्ञापन
संस्था ने कहा कि इस फैसले के बाद यह सभी देश वैश्विक महामारी से निपटने के लिए अपने यहां के फंड का सही से इस्तेमाल कर पाएंगे। इन 25 देशों में अफगानिस्तान, नेपाल, ताजीकिस्तान, यमन, माली, मोजाम्बिक, रवांडा जैसे देश शामिल हैं।
विज्ञापन